Motorola Edge 50 Ultra Price in India: स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने भारत में अपना प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा लॉन्च कर दिया है।अप्रैल में कंपनी ने इसे कुछ देशों में लॉन्च किया था, जिससे फोन के फीचर्स पहले ही सामने आ गए थे। अब भारत में भी इस स्मार्टफोन की एंट्री हो गई है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन में कंपनी ने कई Moto AI फीचर्स को भी पेश किया है। चलिए फोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं…
Motorola Edge 50 Ultra के फीचर्स
यह स्मार्टफोन यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया के कुछ हिस्सों में पहले ही लॉन्च हो चुका है। वहीं अब भारतीय बाजार में भी कंपनी ने इसे पेश कर दिया है। फोन के फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में 2500 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen3 चिपसेट का यूज किया गया है, फोन 12GB रैम और 512GB ऑन-बोर्ड स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन में 125W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस को सपोर्ट मिलता है जो फोन को मिनटों में चार्ज कर देता है।
ये भी पढ़ें : Motorola आज लॉन्च करेगा लकड़ी का Smartphone, फीचर्स देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने
Motorola Edge 50 Ultra के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो मोटोरोला एज 50 फ्यूजन में 50 MP का प्राइमरी कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ टेलीफोटो कैमरा मिलता है 64MP का है। रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप को पूरा करने के लिए इसमें एक और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए भी आपको 50MP का ऑटोफोकस कैमरा मिलता है।
Motorola Edge 50 Ultra की कीमत
मोटोरोला ने कंफर्म कर दिया है कि ये फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल आउटलेट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन Peach Fuzz, Forest Grey और Wood में पेश किया गया है। Peach Fuzz को फ्रॉस्टेड ग्लास फिनिश में पेश किया गया है, Forest Grey में वीगन लेदर टेक्सचर है और वुड कलर ऑप्शन में असली लकड़ी से बना बैक पैनल मिलता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है, जबकि इसकी पहली सेल 24 जून से शुरू होगी।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
12 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
16 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines