Motorola Edge 40 Neo: मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन एज 40 नियो को लॉन्च करने की तैयारी पर काम कर रहा है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस डिवाइस को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है, जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
Motorola Edge 40 Neo गीकबेंच पर लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गीकबेंच पर इस डिवाइस को को Motorola Edge 40 Neo के नाम से लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से इसके चिपसेट का खुलासा नहीं होता है, लेकिन यह एक एआरएम वी8 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.50GHz है, और माली-जी 610 एमसी3 जीपीयू है। इस जानकारी से संकेत मिलता है कि मोटोरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1050 SoC चिपसेट के साथ दस्तक दे सकता है।
इसके साथ ही इस फोन को 7.27GB रैम के लिस्ट किया गया है, जो मार्केट में 8 जीबी रैम के साथ आएगा। डिवाइस एंड्रॉएड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। रिपोर्ट्स की माने तो यह स्मार्टफोन सिंगल कोर पर 3,559 स्कोर और मल्टी-कोर पर 8,508 स्कोर दर्ज किया है।
Motorola Edge 40 Neo संभावित लॉन्च और स्पेसिफिकेशन्स
फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर मोटो एज 40 नियो की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं की है, लेकिन लीक और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह स्मार्टफोन 15 सितंबर को लॉन्च हो सकता है। खबरों के मुताबिक, इसकी कीमत 40 हजार रुपये के आसपास हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः ये हैं व्हाट्सएप पर 5 कमाल के फीचर, चौथा वाला तो बेहद ही काम का!
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो संभावना है कि मोटोरोला एज 40 नियो में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच का फुल HD+ pOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें आपको 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज देखने को मिलता है। कैमरे के मोर्चे पर इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP के प्राइमरी रियर कैमरा के साथ एक 13MP का कैमरा हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।
संभावना है कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1050 SoC द्वारा संचालित होगा और इसमें 5,000mAh की पावरफुल बैटरी देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines