Moto G14 Launch Date Price in India: अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज मोटोरोला अपने किफायती स्मार्टफोन को पेश करने के साथ भारतीय बाजार में जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। जुलाई की शुरुआत में मोटोरोला ने मोटो रेजर 40 सीरीज को पेश किया गया। जबकि, अगस्त में भी कंपनी अपने एक नए फोन को भारत में लॉन्च करने वाली है जिसका नाम मोटो जी14 है।
Moto G14 Launch Date in India
मोटोरोला का मोटो जी14 स्मार्टफोन भारत में 1 अगस्त 2023 को लॉन्च होगा। इसकी लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। साथ ही, कुछ स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता की जानकारी भी पहले सामने आ चुकी है। कंपनी की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन उपलब्ध किया जाएगा।
Motorola Moto G14 Price in India
भारत में मोटोरोला का नया फोन मोटो जी14 लॉन्च होने के साथ ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। इसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इसकी कीमत 10 से 15 हजार रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि, अभी तक कीमत का कोई खुलासा नहीं किया गया है। जबकि, कार्ड ऑफर्स के जरिए फोन की कीमत पर छूट मिल सकती है।
Motorola G14 Specifications
मोटोरोला मोटो जी14 में 6.5-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा। इसके सेंटर में होल पंच कटआउट मिलेगा। आगामी फोन में डॉल्बी एटमॉस द्वारा संचालित डुअल स्टीरियो स्पीकर होगा। ये फोन Unisoc T616 SoC पर काम करेगा। इसमें Mediatek Helio G85 प्रोसेसर हो सकता है। ये फोन डुअल कैमरा कैमरा यूनिट के साथ होगा, जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का बैक कैमरा होगा।
धूल और पानी प्रतिरोध के लिए फोन को IP52 रेटिंग दी गई है। इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जिसके साथ 20W तक की स्पीड का चार्जर दिया जा सकता है। दावा है कि फुल चार्ज करने पर फोन 94 घंटे तक का म्यूजिक प्लेटाइम प्रदान करता है।
ये फोन एंड्रॉइड 13 के साथ आएगा, जिसे लेकर दावा है कि आगामी दिनों में इसको एंड्रॉइड 14 का अपडेट मिल सकता है। इसमें डुअल सिम और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सोपोर्ट भी मिलेंगे।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
59 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines