Moto G13 Launch In India: मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन मोटो G13 को भारत में आज यानी 29 मार्च को लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक प्रोसेसर द्वारा संचालित है। साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से भी कम रखी गई है। चलिए फोन की के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार जानते हैं…
Moto G13 के स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने मोटो G13 को भारत में दो वेरिएंट 4GB+128GB और 4GB+64GB में लॉन्च किया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ दी गई है। यह डिस्प्ले 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी दी गई है।
ये भी पढ़ेंः Realme C55 ने रच दिया इतिहास, कुछ ही घंटे में बिक गए 1 लाख से अधिक फोन, जानिए कीमत
यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और Android 13 ओएस पर चलता है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि स्मार्टफोन को Android 14 अपडेट और तीन साल तक रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होगा। इसमें Dolby Atmos द्वारा ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर हैं और यह IP52 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे स्प्लैश रेजिस्टेंस बनाता है।
Moto G13: कीमत और उपलब्धता
मोटोरोला ने मोटो G13 को दो वैरिएंट 4GB+128GB और 4GB+64GB में पेश किया है। जिसकी कीमत क्रमशः 9,999 रुपये और 9,499 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन को मैट चारकोल और ब्लू लेवेंडर कलर ऑप्शन में 5 अप्रैल से शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
23 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines