Moto E13 Smartphone Launch Price in India: अगर आप कम बजट में एक बेहतरीन स्मार्टफोन की तालाश कर रहे हैं तो आप के लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला ने भारतीय बाजार में ई-सीरीज़ के तहत एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन – मोटो e13 लॉन्च किया है।
आपको बता दें कि मोटोरोला E13 स्मार्टफोन को कुछ हफ़्ते पहले ग्लोबल बाजार में पेश किया गया था और यह एक UniSoC प्रोसेसर से लैस है। नया ई-सीरीज़ स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच के साथ एक बड़ी डिस्प्ले पैनल के साथ आता है जिसका एचडी + रिज़ॉल्यूशन है।
और पढ़िए –Reliance Jio True 5G सर्विस अब कुल 236 शहरों में उपलब्ध, देखें लिस्ट…
Moto E13 Smartphone में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो टाइप-सी पोर्ट पर चार्ज होता है। आइए एक नजर डालते हैं स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में।
Moto e13 की भारत में कीमत
भारत में Moto e13 की कीमत 2GB + 64GB कॉन्फ़िगरेशन के लिए 6,999 रुपये है। हैंडसेट को 4GB + 64GB कॉन्फ़िगरेशन में भी बेचा जाएगा और इसकी कीमत 7,999 रुपये होगी। Moto e13 की पहली सेल 15 फरवरी से फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
Moto e13 की खासियत
नए Moto e13 में HD+ (720 × 1600 पिक्सेल) रिज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच की LCD डिस्प्ले है। मोटो के ई-सीरीज़ स्मार्टफोन में एक यूनीएसओसी टी606 प्रोसेसर है। यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट Android 13 (गो एडिशन) को बूट करता है। कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि डिवाइस को आगे एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा या नहीं। Moto e13 में 13MP का रियर कैमरा और एक LED फ्लैश है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
और पढ़िए –Poco X5 Pro 5G की 13 फरवरी से सेल शुरू, यहां से सिर्फ 3 हजार रुपये में खरीदने का मौका!
Moto e13 के फीचर्स
Moto e13 स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी यूनिट और 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में एक आपको माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट और एक टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। यह 3.5 मिमी ऑडियो जैक और डॉल्बी एटमोस ऑडियो को स्पोर्ट करता है। Moto e13 को तीन कलर ऑप्शन- कॉस्मिक ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन और क्रीमी व्हाइट में बेचा जाएगा। इसमें IP52 की रेटिंग दी गई है जो इसे स्प्लैश-रजिस्टेंट बनाती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो यह ड्यूल-सिम, 4जी, वाईफाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस,के साथ आता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
8 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
10 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
12 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines