Smartphone Screen Protector: स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे लोग अक्सर इसके टूटने से बचने के लिए स्क्रीन प्रोटेक्टर या कवर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या हो अगर वह स्क्रीन प्रोटेक्टर आपके फोन की डिस्प्ले को बचाने की जगह और डैमेज कर दे? हाल ही में, Xiaomi ने मोबाइल डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रोटेक्टर लगाने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। जानिए क्या बोली Xiaomi कंपनी।
कंपनी ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कैसे ये स्क्रीन प्रोटेक्टर स्मार्टफोन के डिस्प्ले को डैमेज कर सकते हैं। हालांकि मॉडर्न स्मार्टफोन में खरोंच से बचाने वाले ग्लास लगे होते हैं लेकिन फिर भी उन पर रेत, चाबी या जेब में पड़े सिक्कों जैसी चीजों से खरोंच लग सकती है।
इससे बचने के लिए लोग फोन की डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रोटेक्टर लगाते हैं। मार्किट में रेट के हिसाब से अलग-अलग तरह के स्क्रीन प्रोटेक्टर आते हैं और उनमें से एक है यूवी एडहेसिव प्रोटेक्टर जो कर्व फोन पर लगाना अच्छे माने जाते हैं क्योंकि यह फोन की स्क्रीन और गिलास लेयर में अच्छा बॉन्ड देते हैं। कंपनी ने यूजर्स को लिक्विड यूवी एडहेसिव प्रोटेक्टर्स से सावधान रहने को कहा है।
कितनी तरह के होते हैं स्क्रीन प्रोटेक्टर/स्क्रीन गार्ड
मार्किट में ज्यादातर यह प्लास्टिक और टेंपर्ड ग्लास में मिला करते हैं। टेंपर्ड ग्लास कई तरह कि होते हैं जैसे 2डी, 3डी, 4डी, 5डी, 9डी और आखिर में 11डी। यह दो अलग-अलग चीजों के मिलने पर बनता है। पालीईथाइलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) जहां सस्ता और ज्यादा लचीला होता है, वहीं थर्मोप्लास्टिक पालीयूरेथेन (टीपीयू) पीईटी की तुलना में ज्यादा मजबूत है।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 hr agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
18 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
22 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
23 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines