पीसी गेमिंग करने वाले लोगों के लिए पहले से ही बहुत सारे विकल्प मौजूद है। फोन में गेमिंग का मजा लेने वाले यूजर्स के लिए मेटा कंपनी ने एक ऐलान किया है। अब केवल पीसी में ही नहीं बल्की स्मार्टफोन में भी Meta VR एक्सक्लूसिव गेम का मजा ले सकते हैं। इसे लेकर बीते वर्ष ही कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई थी।
शुरुआती समय में वीआर इनेबल डिवाइस के लिए इस सर्विस को लाने की बातें कही जा रही थी। लेकिन अब इसे फोन, पीसी और टैबलेट में इस्तेमाल कर सकेंगे। आइए आपको बताते हैं कि इसके लिए किस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
Meta VR हॉरिजन वर्ल्ड के लिए ऐप
Meta VR हॉरिजन वर्ल्ड का मजा फोन में लेने के लिए Meta Quest app लॉन्च करने की योजना है। इसे एंड्रॉड और आईओएस दोनों डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं। मेटा की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस ऐप की लॉन्चिंग आने वाले कुछ हफ्ते में हो सकती है। इसमें यूजर्स के लिए अलग- अलग गेम्स देखने को मिलेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं गेंम को ऑनलाइन खेलने की भी सुविधा मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर नजर आएंगे Ads, कंपनी के हेड ने दी जानकारी, जानें क्या है प्लान?
ऐप लॉन्च होने से पहले Horizon Worlds का ऐसे लें मजा
ऐप लॉन्च होने से पहले अर्ली ऐक्सेस देने की भी बातें सामने आ रही है। लेकिन ये सुविधा केवल पीसी यूजर्स के लिए ही जारी की जाएगी। अगर आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप है तो horizon.meta.com. वेबसाइट पर विजिट करें। मेटा की तरफ से कहा गया है कि आने वाले महीने में इसमें और भी बहुत सारे गेम जोड़े जा सकते हैं।
बीटा टेस्टिंग में मिली सफलता
Meta VR हॉरिजन वर्ल्ड की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर चल रही थी। इसमें सफल होने के बाद ही कंपनी स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस के लिए इसे लॉन्च करने जा रही है। धीरे- धीरे इस सर्विस की पहुंच आम गेमर्स तक भी हो जाएगी। इसमें पेड और अनपेड गेम दोनों ही खेल सकेंगे।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
19 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
23 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines