Mappls App Update: भारत की अपनी डिजिटल मैपिंग और नेविगेशन ऐप Mappls (MapMyIndia) ने नए साल की शुरुआत में यूजर्स को बड़ी सुविधा दी है. अब इस ऐप में सिर्फ गाड़ी चलाने का रास्ता ही नहीं, बल्कि मेट्रो, ट्रेन और बस जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूट्स की जानकारी भी सीधे मिल जाएगी. इस नए फीचर के साथ Mappls खुद को एक ऑल-इन-वन और मल्टीमॉडल मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के तौर पर और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
Mappls में क्या नया जोड़ा गया है
MapMyIndia ने घोषणा की है कि Mappls ऐप में अब मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट्स की सुविधा जोड़ दी गई है. इसका मतलब यह है कि यूजर्स अब ऐप के अंदर ही मेट्रो, रेलवे और बस के रूट्स देख सकते हैं. इससे निजी और सार्वजनिक, दोनों तरह के ट्रांसपोर्ट का अनुभव एक ही ऐप पर मिल जाएगा.
यात्रियों को कैसे मिलेगा फायदा
नए फीचर के बाद यात्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूट, स्टेशन, स्टॉप और इंटरचेंज ऑप्शन आसानी से देख सकेंगे. इससे सफर की बेहतर प्लानिंग हो सकेगी और समय के साथ-साथ खर्च भी बचाया जा सकेगा. कंपनी का कहना है कि यह सुविधा लोगों को ज्यादा स्मार्ट और टिकाऊ यात्रा के लिए प्रोत्साहित करेगी.
इन शहरों में शुरू हुई सुविधा
फिलहाल यह मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट फीचर कुछ चुनिंदा शहरों में उपलब्ध कराया गया है. इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, नागपुर, इंदौर, पटना, लखनऊ, कानपुर, आगरा, जयपुर, कोच्चि और भोपाल जैसे बड़े शहर शामिल हैं.
कंपनी ने क्या कहा
MapmyIndia Mappls के को-फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश वर्मा ने कहा कि यह फीचर सीधे यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. उनका कहना है कि कंपनी चाहती है कि Mappls ऐप हर नागरिक के लिए ज्यादा समावेशी और आसानी से इस्तेमाल होने वाला बने.
अभी कहां उपलब्ध है यह फीचर
कंपनी के अनुसार, यह सुविधा फिलहाल Mappls के iOS और वेब वर्जन पर लाइव है. वहीं, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी जल्द ही मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट्स का अपडेट जारी किया जाएगा.
4 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा Mappls
Mappls ने बताया कि उसके यूजर्स की संख्या 4 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट सपोर्ट को बढ़ाने का मकसद शहरी यात्रियों के रोजमर्रा के सफर को और आसान बनाना है.
पुराने फीचर्स के साथ और मजबूत हुआ ऐप
यह नया अपडेट Mappls के पहले से मौजूद फीचर्स जैसे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट, सेफ्टी अलर्ट और स्मार्ट रूटिंग को और बेहतर बनाता है. कंपनी को उम्मीद है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी ज्यादा साफ और आसान तरीके से मिलने पर लोग निजी वाहन छोड़कर मास ट्रांजिट का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे.
MapMyIndia का मानना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने से शहरों में ट्रैफिक कम होगा, प्रदूषण घटेगा और साफ-सुथरी शहरी मोबिलिटी को समर्थन मिलेगा. कंपनी आगे भी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी और दूसरे पार्टनर्स के साथ मिलकर ज्यादा शहरों में इस सुविधा को विस्तार देने पर काम करेगी.
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सरकार सख्त, इस तरह का कंटेंट हटाने का दिया अल्टीमेटम
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines