Malware Apps List: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। एंटरटेनमेंट के साथ-साथ अब आप फोन से ही बैंकिंग से लेकर शॉपिंग तक कई कामों को एक क्लिक पर कर सकते हैं। हालांकि स्मार्टफोन, डेस्कटॉप, टैबलेट और लैपटॉप पर हमेशा ही मैलवेयर का खतरा बना रहता है। वहीं हाल ही में 17 ऐसे खतरनाक Apps की लिस्ट सामने आई हैं, जिसमें मैलवेयर होने का दावा किया गया है। ये ऐप्स, स्पैम ईमेल या ओपन वाई-फाई कनेक्शन के जरिए आपके डिवाइस पर अटैक कर सकते हैं। इन ऐप्स में मौजूद मैलवेयर आपके फोन से बैंक अकाउंट सहित सेंसिटिव इनफॉर्मेशन चुरा सकते हैं। इसलिए ऐसे ऐप्स को तुरंत अपने डिवाइस से डिलीट कर दें।
कैसे काम करते हैं मैलवेयर ऐप्स?
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि हैकर्स और स्कैमर्स आम तौर पर उन ऐप्स में मैलवेयर एम्बेड करते हैं, जो देखने में सेफ और लीगल लगते हैं। एक बार जब यूजर्स ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं तो मैलवेयर बैकग्राउंड में चुपचाप अपना काम करना शुरू कर देते हैं। यूजर्स को इस मॉलिसियस सॉफ्टवेयर एक्टिविटी का पता भी नहीं चल सकता, क्योंकि ऐप्स बैकग्राउंड में रन कर रहे होते हैं। डाटा चुराने के साथ-साथ ये मैलवेयर ऐप्स आपके डिवाइस पर कई समस्याएं पैदा कर सकता है। जैसे कि बैटरी पॉवर को कम करना, डिवाइस को हीट करना आदि। नीचे हमने कुछ मैलवेयर के रूप में पहचाने गए खतरनाक ऐप्स की एक लिस्ट शेयर की है। आइये इस पर एक नजर डालते हैं….
वीडियो से जानें Viruses और Malware से कैसे करें अपना फोन सिक्योर
Malware Apps List
- Cartera grande
- Rápido Crédito
- Finupp Lending
- EasyCredit
- Cashwow
- CrediBus
- 4S Cash
- Instantáneo Préstamo
- TrueNaira
- EasyCash
- AA Kredit
- Amor Cash
- GuayabaCash
- FlashLoan
- PréstamosCrédito
- Préstamos De Crédito-YumiCash
- Go Crédito
अगर आपके फोन में भी इनमें से कोई भी ऐप इनस्टॉल है तो तुरंत उन्हें डिलीट कर दें।
ये भी पढ़ें : Samsung-OnePlus समेत इस महीने लॉन्च होंगे कई तगड़े Smartphones
अपने स्मार्टफोन को कैसे करें सिक्योर?
- अपने फोन पर एंटीवायरस और एंटी मैलवेयर सॉफ़्टवेयर डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।
- अपने स्मार्टफोन पर लेटेस्ट अपडेट को तुरंत इनस्टॉल कर लें।
- कई बार कुछ अपडेट फोन पर सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए भी रोल आउट किए जाते हैं, जिनका हैकर्स फायदा उठा सकते हैं।
- केवल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें।
- Unofficial Source और वेबसाइटों से ऐप्स को इनस्टॉल करने से जितना हो सके बचें।
- किसी वेबसाइट या थर्ड पार्टी ऐप स्टोर से ऐप इनस्टॉल करने पर मैलवेयर डाउनलोड होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
वीडियो से जानें क्या होता है मैलवेयर
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines