Android Smartphone यूजर्स के लिए गुड न्यूज! Lossless USB Audio से अब बदल जाएगी आपके फोन की ऑडियो क्वालिटी
Author: News24 हिंदी
Oct 17, 2023 10:59 AM IST
Lossless USB Audio: Google ने हाल ही में एंड्रॉइड 14 बीटा 2 में Lossless USB Audio को पेश किया है जिसने टेक जगत में हलचल पैदा कर दी है। कहा जा रहा है कि इस टेक्नोलॉजी से स्मार्टफोन की ऑडियो क्वालिटी नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाएगी। इसमें आपको बिट-परफेक्ट ऑडियो प्लेबैक मिलता है, यह डिवाइस के ऑडियो मिक्सर, प्रोसेसिंग इफेक्ट को बाईपास करती है, जिससे आप हाई क्वालिटी सांग्स का मजा ले सकते हैं।
Lossless Audio जल्द पहुंच जाएगा सभी तक
Google ने हाल ही में इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि लॉसलेस यूएसबी ऑडियो जल्द ही एंड्रॉइड डिवाइस में बड़े स्तर पर देखने को मिल जाएगा। Google के इंजीनियरिंग उपाध्यक्ष डेव बर्क ने Reddit Ask Me Anything पर एक सेशन के दौरान बताया कि Google द्वारा इस ऑडियोफाइल-ग्रेड सुविधा को जल्द ही वाइड ऑडियंस तक पहुंचने के लिए कंपनी लगातार प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें : Upcoming Smartphones: बस कुछ दिन और चला लो पुराना फोन, इस हफ्ते लॉन्च होंगे जबरदस्त Smartphones
सॉफ्टवेयर अपडेट से किया जाएगा रोलआउट
बता दें कि Google इसे सबसे पहले अपनी लेटेस्ट Pixel 8 सीरीज के लिए रोल आउट करने जा रहा है, Pixel 8 और 8 Pro को भविष्य के सॉफ़्टवेयर अपडेट के जरिए लॉसलेस यूएसबी ऑडियो मोड मिलेगा। हालांकि, इस तकनीक का पूरी तरह से लाभ उठाने के लिए, ऐप डेवलपर्स को लॉसलेस ऑडियो इंटीग्रेशन के लिए नए एपीआई को अपनाने की आवश्यकता है। एक बार जब यह सपोर्ट सभी के लिए उपलब्ध होगा, तो यूजर्स अपने वायर्ड हेडफोन को सीधे अपने एंड्रॉइड डिवाइस से कनेक्ट कर सकेंगे और नॉइस लैस ऑडियो को एन्जॉय कर पाएंगे।
म्यूजिक एक्सपेरिएंस होगा और भी बेहतर
जब यह फीचर Pixel 8 सीरीज और अन्य एलिजिबल एंड्रॉइड 14 फोन पर आएगा, तो यूजर्स नए लॉसलेस यूएसबी ऑडियो का अनुभव कर पाएंगे। यह उन लोगों के लिए काफी खास होने वाला है जो ऑडियो फाइल्स को सुनने के लिए अमेजन म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक जैसी स्ट्रीमिंग सेवाओं का यूज करते हैं। इसके अलावा, Spotify अपने Anticipated स्पॉटीफी HiFi के साथ लॉसलेस ऑडियो स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है, हालांकि इसकी सटीक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।