हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lohri 2026: पंजाबी सूट और परांदा में ऐसे बनाएं अपनी सुंदर तस्वीरें, Google Gemini पर कॉपी और पेस्ट करें ये Prompt

लोहड़ी पर पंजाबी सूट और परांदा लुक में परफेक्ट AI फोटो बनाना अब बेहद आसान हो गया है. बस सही Prompt कॉपी करें, Google Gemini पर अपनी फोटो अपलोड करें और कुछ सेकेंड में तैयार पाएं खूबसूरत, रियल और फेस्टिव तस्वीरें.

विज्ञापन
Gemini से बनाएं Lohri लुक तस्वीरें. (Photo-Gemini)

Suit Paranda Prompts: लोहड़ी के मौके पर अगर आप खूबसूरत पंजाबी लुक में अपनी AI फोटो बनाना चाहती हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि शुरुआत कैसे करें, तो सबसे जरूरी चीज है सही Prompt. अच्छा और साफ Prompt होगा, तभी आपकी फोटो नेचुरल, रियल और शानदार बनेगी. Google Gemini पर AI फोटो बनाना काफी आसान है. इसके लिए आपको बस अपनी एक ऐसी फोटो अपलोड करनी होती है, जिसमें आपका चेहरा साफ नजर आ रहा हो. इसके बाद नीचे दिए गए लोहड़ी पंजाबी सूट वाले Prompt को कॉपी करके फोटो के साथ Gemini पर डालना है. कुछ ही सेकेंड में आपकी AI फोटो तैयार हो जाएगी. इस आर्टिकल में हम आपके लिए अलग-अलग स्टाइल और पोज के लिए खास Prompt लेकर आए हैं, जिनसे आप कई तरह की खूबसूरत लोहड़ी फोटो बना सकती हैं.

लोहड़ी नाइट पंजाबी लुक के लिए AI Prompt

मेरी फोटो से एक खूबसूरत लोहड़ी की रात की फोटो बनाओ. लड़की ने ट्रेडिशनल पंजाबी स्टाइल सूट पहना हो. बालों में लंबा परांदा लगा हो. माथे पर छोटी सी लाल बिंदी हो. चेहरा बिल्कुल सेम रहे, नेचुरल और रियल लगे.

सिंपल सूट लुक के लिए AI Prompt (Gemini Prompts For Suit Look)

मेरी फोटो से लोहड़ी की फोटो क्रिएट करो. लड़की पंजाबी सूट और परांदा में हो. हाथ में तिल-गुड़ या लड्डू की प्लेट पकड़ी हो. चेहरा वही रहे और नेचुरल लाइट हो. बैकग्राउंड में घर की छत या खुले आसमान वाला फेस्टिव माहौल दिखे. फोटो ऊपर से नीचे तक पूरी हो और चेहरा कैमरे की तरफ हो.

विज्ञापन

दो लोगों की पंजाबी सूट फोटो के लिए Prompt (Gemini Prompt Girl Suit Free)

हमारी दोनों फोटो को मिलाकर लोहड़ी के लिए एक सुंदर फोटो बनाओ. एक लड़की ने काले रंग का पंजाबी सूट पहना हो और दूसरी ने रंगीन सूट. दोनों के बालों में लंबा परांदा हो. चेहरे पर हल्की मुस्कान हो और चेहरा बिल्कुल नेचुरल और सेम दिखे. बैकग्राउंड में धूप, उड़ती पतंगें और त्योहार जैसा माहौल हो. फोटो पूरी बॉडी में हो और चेहरा कैमरे की ओर रहे.

एलिगेंट पंजाबी सूट लुक के लिए AI Prompt

मेरी फोटो से एक सिंपल और एलिगेंट पंजाबी लुक की फोटो बनाओ. लड़की स्टाइलिश पंजाबी सूट और परांदा पहने हो. वह जमीन या चौकी पर बैठी हो. हाथ गोद में रखे हों और चेहरे पर हल्की स्माइल हो. मकर संक्रांति का माहौल, धूप और सॉफ्ट बैकग्राउंड नजर आए.

विज्ञापन

सिंपल लोहड़ी नाइट फोटो के लिए Prompt

मेरी फोटो से लोहड़ी की रात की फोटो बनाओ. लड़की ने ट्रेडिशनल पंजाबी सूट पहना हो. बालों में लंबा परांदा हो और माथे पर छोटी लाल बिंदी हो. सामने जलती हुई मकर संक्रांति की आग हो. अलाव की रोशनी चेहरे पर पड़ रही हो. बैकग्राउंड में दीये, लाइट्स और फेस्टिव डेकोरेशन हो. चेहरा बिल्कुल सेम और नेचुरल दिखे.

अलाव के पास बैठी लोहड़ी फोटो के लिए AI Prompt

मेरी फोटो से रात की लोहड़ी फोटो बनाओ. लड़की पंजाबी सूट, परांदा और माथे पर बिंदी लगाए हो. वह अलाव के पास बैठी हो और हाथ आग की ओर बढ़ाए हुए हों. आसपास तिल-गुड़, मूंगफली और रेवड़ी रखी हों. रोशनी अलाव से आ रही हो और माहौल गर्मजोशी भरा और खुशनुमा लगे. लड़की ने स्टाइलिश ब्लैक कलर का सूट पहना हो और चेहरा कैमरे की तरफ हो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola