Lenovo Tab P11 5G Launch Price India: वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान आप सभी ने परिवार में बहुत कुछ देखा होगा कि बच्चे पढ़ाई के लिए टैबलेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। टैबलेट में फोन की तुलना में बड़ी स्क्रीन होती है, जिसमें चीजों को आसानी से समझा और देखा जा सकता है। आप टैबलेट पर नोट्स भी बना सकते हैं। यह पढ़ाने और सीखने का एक नया तरीका है। इस बीच लेनोवो ने अपना 5जी टैबलेट Lenovo Tab 11 भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन जानते हैं।
Lenovo Tab P11 5G Price & Availability
लेनोवो ने टैब को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। पहला 128GB जिसकी कीमत 29,999 रुपये है जबकि दूसरा 256GB है जो 34,999 रुपये में आता है। Lenovo Tab P11 5G को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Lenovo के आधिकारिक स्टोर से खरीद पाएंगे।
और पढ़िए –Realme 10 पर धमाकेदार ऑफर्स, 16 हजार में नहीं, सिर्फ 2,301 रुपये में खरीदें फोन!
Lenovo Tab P11 5G Specifications
लेनोवो टैब पी11 5जी में ग्राहकों को 11 इंच की 2K IPS टच स्क्रीन मिलेगी जो 60hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। टी टैबलेट एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। आने वाले समय में इसमें Android 12 का सपोर्ट दिया जाएगा। Lenovo Tab P11 5G कंपनी के इन-हाउस गैजेट्स Lenovo Precision Pen 2 स्टाइलस और कीबोर्ड को भी सपोर्ट करता है। आप अपनी सुविधा के लिए इन्हें अलग से खरीद सकते हैं। Lenovo Tab P11 5G में 7780 एमएएच की बैटरी है जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि यह टैब एक बार फुल चार्ज होने पर 12 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। यानी पढ़ाई के साथ-साथ नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट भी हो सकता है।
इन टैबलेट से होगा मुकाबला
लेनोवो टैब पी11 5जी का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Xiaomi Pad 5 और Realme Pad X से होगा। Xiaomi Pad 5 के 128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है जबकि Realme Pad X के 64GB स्टोरेज वाले पैड की कीमत 25,999 रुपये है. Xiaomi के पैड में आपको 8720 एमएएच की बैटरी मिलती है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह टैबलेट 10.9 इंच की स्क्रीन के साथ 2 स्टोरेज विकल्पों में आता है जो 120hz की ताज़ा दर का समर्थन करता है। Xiaomi के टैबलेट की तरह लेनोवो के टैब में भी आपको डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलता है। डॉल्बी ऑटोमोस में साउंड इफेक्ट 360 डिग्री में फैले होते हैं, जिससे आपको 3डी ऑडियो का अनुभव मिलता है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
11 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
13 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines