Lava Blaze Pro: भारतीय फोन निर्माता कंपनी लावा ने अपना किफायती स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इसका नाम लावा ब्लेज प्रो है जो 10 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने अपने लाइव स्ट्रीम के जरिए लॉन्च किया था।
अभी पढ़ें – Oppo Reno 8 Pro 5G: सस्ते में मिल रहा है ये 50 से ज्यादा कीमत का फोन, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ!
इस फोन के लॉन्चिंग के दौरान कंपनी के पेरेसिडेंट सुनिल रैना और कार्तिक आर्यन भी मौजूद रहे। लावा ब्लेज प्रो के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन ब्रांड एमेस्टर बनाए गए। लावा ब्लेज प्रो को तगड़ी बैटरी और फीचर्स के साथ पेश किया जा चुका है। आइए जानते हैं कि फोन में क्या-क्या खास है और इसे कितने रुपये में खरीदा जा सकता है।
लावा ब्लेज प्रो के स्पेसिफिकेशन्स (Lava Blaze Pro Specifications)
- लावा ब्लेज प्रो में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है।
- इसमें रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और वाटरड्रॉप नॉच है।
- बैक पैनल पर एक नैरो रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है।
- फोन में 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है।
- इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
- इसमें एक फ्रॉस्टेड ग्लास बैक पैनल है।
- फोन में हेलियो जी37 प्रोसेसर दिया गया है।
लावा ब्लेज प्रो की कीमत (Lava Blaze Pro Price)
कीमत की बात करें तो ब्लेज प्रो को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसे आप लॉन्च ऑफर के तहत सिर्फ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन के चार कलर ऑप्शन- ग्लास ब्लू, ग्लास गोल्ड, ग्लास ऑरेंज और ग्लास ग्रीन कलर है। फोन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – Amazon Great Indian Festival Sale: 23 सितंबर से शुरू सेल, सैमसंग के इन स्मार्टफोनों पर तगड़ी छूट!
लावा ब्लेज प्रो बैटरी और कैमरा (Lava Blaze Pro Battery and Camera)
लावा ब्लेज प्रो में ट्रिपल रियर कैमरे सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर है जो 6x ज़ूम सपोर्ट है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ यूनिट शामिल है। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बात करें बैटरी की तो इसमें 10W चार्जिंग की सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
5 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
6 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
22 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines