Lava Blaze 2: स्मार्टफोन ब्रांड लावा आज के समय में बाजार में अपनी मजबूत पैठ बना चुका है। मार्केट में कंपनी का हर बजट में और धांसू फीचर्स के साथ एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन उपलब्ध है। लावा ने साल 2021 में Z सीरीज को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने पिछले साल Lava Blaze 5G स्मार्टफोन को पेश किया था। अब कहा जा रहा है लावा जल्द भारतीय बाजार में एक और किफायती फोन लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। जो Lava Blaze 2 हो सकता है।
कब लॉन्च होगा Lava Blaze 2?
लावा के अपकमिंग एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को Lava Blaze 2 5G कहा जा रहा है। उम्मीद है कि कंपनी अपने इस नए फोन को भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च कर सकती है। डिवाइस में यूनिसोक T616 SoC प्रोसेसर होने का अनुमान है और इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है।
और पढ़िए – पहली सेल में Realme C55 स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर, 10,000 रुपये से भी कम में ले जाएं घर
Lava Blaze 2: UNISOC चिपसेट से होगा लैस
गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि लावा ब्लेज 2 UNISOC चिपसेट से लैस होगा। इस 0cta-core चिप में 1.82GHz की बेस फ्रीक्वेंसी और 1.95GHz की बूस्ट क्लॉक स्पीड है। बेंचमार्क स्कोर और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर मॉडल संख्या LZX409 के साथ लावा ब्लेज 2 ने गीकबेंच 5 टेस्ट के सिंगल-कोर राउंड में 359 अंक और मल्टी-कोर राउंड में 1497 अंक प्राप्त किए।
ये भी पढ़ेंः लॉन्च से पहले Honor Play 7T के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 6,000mAh बैटरी से होगा लैस
स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 के साथ प्री-इंस्टॉल्ड होगा और 6GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। हाल ही में लावा के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की तस्वीर भी लीक हुई थी, जिससे इसके डिजाइन खुलासा होता है। फोन शानदार लुक के साथ दस्तक देगा।
क्या होता है गीगबेंच?
गीकबेंच कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट और फोन की सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट की बेंचमार्किंग के लिए एक लोकप्रिय क्रॉस-प्लेटफॉर्म यूटिलिटी सर्विस है। यह एक स्कोरिंग सिस्टम का उपयोग करता है जो सिंगल-कोर और मल्टी-कोर प्रदर्शन को अलग करता है और यह आपके फोन, वैपटॉप, टैबलैट की क्षमता को दर्शाता है। सॉफ्टवेयर बेंचमार्क macOS, Windows, Linux, Android और iOS के लिए उपलब्ध है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
16 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
20 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
22 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
23 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
23 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines