Lava Blaze 1X 5G Launch Price in India: भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स ने चुपचाप अपने लेटेस्ट 5जी फोन से पर्दा उठा दिया है। लावा अग्नी 2 5जी से पहले कंपनी ने अपने लावा ब्लेज 1एक्स 5जी को पेश कर दिया है।
जी हां, लावा की आधिकारिक साइट पर लावा ब्लेज 1एक्स नामक किफायती 5जी फोन पेश कर दिया गया है। ये एक बजट फ्रेंडली 5जी फोन है जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम है। आइए लावा ब्लेज 1एक्स 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Lava Blaze 1X 5G Specifications
लावा के लैंडिंग पेज के मुताबिक ब्लेज 1एक्स 5जी में 6.5 इंच की 2.5D कर्व्ड स्क्रीन डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 1600 x 720 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन है। एंड्रॉइड 12 पर चलने वाले इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 SoC प्रोसेसर है। इसमें फिजिकल 6GB रैम और 5GB तक वर्चुअल रैम यानी कुल 11GB रैम है।
Mali-G57 MC2 GPU द्वारा संचालित ये फोन 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ है, जिसमें 1TB तक स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम (नैनो + नैनो / माइक्रोएसडी) स्लॉट दिया गया है।
Lava Blaze 1X 5G Price & Availability in India
लावा ब्लेज 1एक्स 5जी की कीमत 12 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। इस फोन को ग्लास ब्लू और ग्लास ग्रीन कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया जाएगा। लीक की मानें तो फोन ऑफलाइन तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जबकि, ऑनलाइन स्टोर पर फोन आने की कम संभावना है।
Lava Blaze 1X 5G Features
लावा ब्लेज 1एक्स 5जी में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, VGA डेप्थ सेंसर, और एक LED फ्लैश मिलेगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट की 5000mAh बैटरी है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1, डुअल 4जी वीओएलटीई और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स हैं।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
18 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines