Lava Agni 2 5G Sale Today in Amazon India: भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स ने फिर से अपने लावा अग्नी 2 5जी की बिक्री शुरू की है। इससे पहले 24 मई और 31 मई को दो बिक्री हो चुकी है। दोनों ही बिक्री के दौरान फोन को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसका नतिजा ये रहा कि सेल शुरू होने के मिनटों में लावा अग्नी 2 5जी आउट ऑफ स्टॉक हो गया।
Lava Agni 2 5G Sale Begins Today 7 June
वहीं, आज यानी 7 जून 2023 को लावा अग्नी 2 5जी की पहली बिक्री शुरू है। अमेजन इंडिया के माध्यम से फोन बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। 7 जून को दोपहर 12 बजे से अमेजन पर लावा अग्नी 2 5जी खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
Lava Agni 2 5G Price in India
भारत में लावा अग्नी 2 5जी के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को 21,999 रुपये में पेश किया गया है। हालांकि, ऑफर्स के माध्यम से इसकी कीमत पर छूट मिल सकती है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Lava Agni 2 5G Specifications
लावा अग्नी 2 5जी भारत का पहला MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर वाला फोन है। इसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ के साथ 6.78 इंच का फुल-एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है।
इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। इसमें 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। आउट ऑफ बॉक्स ये फोन एंड्रॉयड 13.0 पर चलता है। कंपनी की ओर से दावा किया जाता है कि फोन में आने वाले समय में एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 का अपडेट मिलेगा।
ये फोन चार रियर कैमरे के साथ आता है, जिसमें मुख्य कैमरा 50MP, सेकेंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, तीसरा कैमरा 2MP का मैक्रो स्नैपर और चौथा कैमरा 2MP का डेप्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4700mAh की बैटरी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
17 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
19 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines