हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Laptop को सही रखना है तो करें ये काम, केवल 10 फीसदी लोग ही रखते हैं ध्यान

विज्ञापन

Laptop Cleaning Tips: आज के समय में लैपटॉप ज्यादातर लोगों के पास है। स्कूल या कॉलेज का कोई प्रोजेक्ट पूरा करना हो या फिर ऑफिस का काम करना हो, इसके लिए लोग लैपटॉप को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। वर्क फ्रॉम होम का चलन आने के बाद से लोगों के बीच लैपटॉप काफी पसंद किया जाने लगा है। ये ही कारण है कि मार्केट में ढेरों अलग-अलग कीमत और फीचर्स के साथ लैपटॉप हैं। हालांकि, लैपटॉप चाहे कीमती हो या सस्ता इसका ध्यान रखना और सही तरह से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।

सही इस्तेमाल के साथ समय-समय पर लैपटॉप को इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है। 100 में से 90 प्रतिशत लोगों को लैपटॉप को सही तरह से साफ करने का तरीका नहीं पाता है, जिसका नतीजा ये है कि उन्हें इलेक्ट्रिक झटका लग जाता है। आइए जानते हैं कि लैपटॉप को क्लीन करते समय किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

Keep These Things in Mind while Cleaning the Laptop

लैपटॉप को पावर सोर्स से करें अनप्लग- अक्सर कुछ लोग ये गलती ककर बैठते हैं कि जब वो लैपटॉप को क्लीन करने का सोचते हैं तो वो इसे पावर सोर्स से अनप्लग करना भूल जाते हैं। ऐसे में उन्हें बिजली का झटका लग जाता है। इसके अलावा लैपटॉप डैमेज भी हो सकता है। इसलिए जब भी लैपटॉप को साफ करना हो तो पहले उसे अनप्लग कर लें और फिर साफ करें।

गीले कपड़े का न करें इस्तेमाल- कुछ लोग लैपटॉप को चमकाने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करते हैं, जिससे लैपटॉप खराब भी हो सकता है। इसके अलावा गलती से लैपटॉप को अनप्लग किए बिना गीले कपड़े से साफ किया तो करंट भी लग सकता है।

Keyboard की सफाई पर जरूर दें ध्यान- लैपटॉप के कीबोर्ड को जरूर साफ करें। इसके लिए आप हल्के हाथों से लैपटॉप को झुकाते हुए थपथपा सकते हैं, जिससे कीबोर्ड में से ढीला कचड़ा बाहर निकल जाए। इसकी सफाई के लिए किसी भी तरह के कोई लिक्विड का यूज न करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें