Laptop Battery Tips: आज के डिजिटल युग में लैपटॉप को सबसे खास गैजेट्स में गिना जाता है। लोग अब बिजनेस से लेकर एजुकेशन और ऑफिस का भी काम लैपटॉप से करना ज्यादा आसान मानते हैं। कोरोना के बाद लैपटॉप का इस्तेमाल तो और भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को बैटरी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके लैपटॉप की बैटरी बैकअप नहीं दे रही है। अगर आप भी अपने लैपटॉप की बैटरी की उम्र (Laptop Battery Increasing Tips) बढ़ाना चाहते हैं और खराब होने से बचाना चाहते हैं तो कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy S23 Ultra में मिलेगा जबरदस्त कैमरा, सामने आई डिटेल्स
इन तरीकों से चेक करें बैटरी की हेल्थ
- अपने लैपटॉप में कमांड प्रॉम्प्ट करना होगा लॉन्च
- अगर आप विंडोज 10 वाला लैपटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह टिप्स फॉलो करना होगा जिसे आप अपने लैपटॉप के बैटरी के हेल्थ चेक कर सकते है।आपको अपने लैपटॉप में सबसे पहले कमांड प्रॉम्प्ट लॉन्च करना है।
- इसके लिए विंडोज सर्च या स्टार्ट मेनू में ‘cmd’ या ‘कमांड प्रॉम्प्ट’ सर्च कर सकते हैं।
- अब आपको यहां (C:\) से शुरू होने वाले फाइल पाथ के साथ एक ब्लैक या आपके द्वारा सेट किया गया कोई और कलर का विंडो दिखाई देगी।
- यहां पर आपको powercfg/batteryreport टेक्स्ट को टाइप करना है और एंटर दबाना है।
- एंटर दबाने के बाद आपको लैपटॉप स्क्रीन पर Battery life report saved का मैसेज शो होगा और इस रिपोर्ट के साथ एक फाइल पाथ भी शो होगा, जिसपर क्लिक करके बैटरी रिपोर्ट को देखा जा सकते है।
- इस फाइल को सर्च करके भी पता कर सकते हैं अपने लैपटॉप के बैटरी का स्टेटस
- यदि आप यहां से बैटरी रिपोर्ट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं तो आप यूजर फोल्डर में जाकर C:\Users\[Your_User_Name]\battery-report.html नाम से भी फाइल को सर्च कर सकते हैं।
फाइल एक्सप्लोरर की मदद से ओपन कर सकते है फोल्डर
अब इस फोल्डर को फाइल एक्सप्लोरर (file explorer) से ओपन कर सकते हैं इसके आलावा आपको फाइल पाथ कॉपी बनाने का भी ऑपश्न मिलता है। इसमें बैटरी लाइफ को ग्राफिक्स द्वारा दर्शाया जाता है। जिसमें बैटरी की पूर्ण क्षमता और वर्तमान क्षमता की भी जानकारी होती है।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy A73 5G में Android 13 को किया रोल आउट, जानिए फीचर्स
साथ ही बैटरी और डिवाइस को कैसे इस्तेमाल करना है उसके तरीके की जानकारी भी मौजूद होती है। यह जानकारी आपको AC चार्जर पर भी देखने मिल जाती है। इन डाटा का कंपेरिजन करके आप लैपटॉप की बैटरी के खत्म होने और उसकी हेल्थ की जानकारी ले सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 hr agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines