July Upcoming Smartphones in India: जुलाई का पहला सप्ताह काफी खास हो सकता है। महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार समेत अन्य बाजारों में नए स्मार्टफोन उतर सकते हैं। जून के आखिरी में लॉन्च हुए स्मार्टफोन की पहली बिक्री भी जुलाई की शुरुआत में होगी। जबकि, नथिंग से लेकर सैमसंग जैसी फोन निर्माता कंपनी के स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। आज हम आपको जुलाई के पहले सप्ताह में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए लिस्ट के माध्यम से जुलाई में आने वाले फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Nothing Phone 3
1 जुलाई 2025 को नथिंग फोन 3 भारत में लॉन्च होगा। इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये UK स्थित ओईएम का “पहला सच्चा फ्लैगशिप स्मार्टफोन” है। इस फोन के बारे में कुछ जानकारियां ऑफिशियल पुष्टि के साथ हैं जबकि, लीक के माध्यम से भी फोन के बारे में काफी कुछ पता चलता है।
- डिस्प्ले:- 6.7 इंच, LTPO OLED
- रियर कैमरा:- 50 MP + 50 MP + 50 MP
- सेल्फी कैमरा:- 50 MP
- बैटरी:- 5,150mAh
- चार्जर सपोर्ट:- 100W फास्ट चार्जिंग
- ऑपरेटिंग सिस्टम:- एंड्रॉयड 15-आधारित नथिंग ओएस 3.5
- प्रोसेसर:- Snapdragon 8s Gen 4
ये भी पढ़ें- Smartphone यूजर्स सावधान! खतरे में है आपका बैंक खाता, जानें खतरनाक Godfather Malware से बचने के टिप्स
OnePlus Nord 5
वनप्लस नॉर्ड 5 सीरीज 8 जुलाई 2025 को भारत में लॉन्च होगी। वनप्लस नॉर्ड 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जबकि, 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh बैटरी मिलेगा। इस फोन के बारे में भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
- डिस्प्ले:- 6.83 इंच, फुल एचडी+ AMOLED
- रैम:- 12GB तक
- स्टोरेज:- 512GB तक
- रियर कैमरा:- 50 MP + 8 MP
- सेल्फी कैमरा:- 50 MP
- बैटरी:- 5,200mAh
- चार्जर सपोर्ट:- 80W SuperVOOC चार्जिंग
- ऑपरेटिंग सिस्टम:- एंड्रॉयड 15-आधारित ऑक्सीजन ओएस 15
- प्रोसेसर:- Snapdragon 8s Gen 3
OnePlus Nord CE 5
वनप्लस नॉर्ड 5 के अलावा वनप्लस नॉर्ड सीई5 भी 8 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हो गई है जबकि, कुछ के बारे में लीक के जरिए भी पता चला है। बैटरी से लेकर कैमरा फीचर्स खास हो सकते हैं।
- डिस्प्ले:- 6.77 इंच, फुल एचडी+ AMOLED
- रैम:- 8GB तक
- स्टोरेज:- 256GB तक
- रियर कैमरा:- 50 MP + 8 MP
- सेल्फी कैमरा:- 16 MP
- बैटरी:- 5,200mAh
- चार्जर सपोर्ट:- 80W चार्जिंग सपोर्ट
- प्रोसेसर:- MediaTek Dimensity 8350
- ऑपरेटिंग सिस्टम:- एंड्रॉयड 15-आधारित ऑक्सीजन ओएस 15
Samsung Galaxy Z Series
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और फ्लिप 7 स्मार्टफोन 9 जुलाई को पेश किए जा सकते हैं। सैमसंग के अनपैक्ड इवेंट में दोनों स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो दोनों फो अपने आप में खास होंगे। गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 में 8-इंच का मुख्य डिस्प्ले और 6.5-इंच कवर डिस्प्ले होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा। रियर कैमरा में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। इसमें 4,400mAh की बैटरी होगी जो 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।
बात करें सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 की तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। ये फोन 12GB रैम के अलावा तीन स्टोरेज वेरिएंट- 256GB, 512GB और 1TB के साथ हो सकता है। पीछे की तरफ तीन कैमरा हो सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Apple iPhone 15 के गिरे दाम, यहां से सस्ते में खरीदने का मौका; जानें ऑफर्स
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
9 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
13 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
15 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
16 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines