JioHotstar Subscription New Price: अगर आप JioHotstar का नया सब्सक्रिप्शन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी सब्सक्रिप्शन कीमतों में बड़ा बदलाव किया है. 28 जनवरी 2026 से नए यूजर्स के लिए JioHotstar का प्रीमियम प्लान पहले से काफी महंगा हो जाएगा. इसके साथ ही कंपनी ने पहली बार सभी कैटेगरी में मंथली प्लान भी शुरू कर दिए हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे.
नए यूजर्स के लिए बदली सब्सक्रिप्शन कीमतें
JioHotstar ने नए सब्सक्राइबर्स के लिए नया प्राइस स्ट्रक्चर जारी किया है. अब प्रीमियम एनुअल प्लान की कीमत 2,199 रुपये तय की गई है, जो पहले 1,499 रुपये थी. यह नई कीमत 28 जनवरी 2026 से लागू होगी और सिर्फ नए यूजर्स पर ही लागू रहेगी.
मोबाइल प्लान की नई कीमत
नए यूजर्स के लिए Mobile टियर की कीमत 79 रुपये प्रति माह रखी गई है. इसके अलावा यह प्लान 149 रुपये में तिमाही और 499 रुपये में सालाना भी उपलब्ध होगा. इस प्लान में एक समय पर सिर्फ एक मोबाइल डिवाइस पर कंटेंट देखा जा सकेगा और इसमें विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे.
सुपर प्लान में क्या मिलेगा
Super टियर की कीमत 149 रुपये प्रति माह तय की गई है. वहीं इसका तिमाही प्लान 349 रुपये और सालाना प्लान 1,099 रुपये का होगा. इस प्लान के तहत यूजर्स एक साथ दो डिवाइस पर कंटेंट देख सकते हैं, हालांकि इसमें भी विज्ञापन शामिल रहेंगे.
प्रीमियम प्लान के फायदे
Premium टियर अब 299 रुपये प्रति माह, 699 रुपये तिमाही और 2,199 रुपये सालाना में मिलेगा. इस प्लान में एक साथ चार डिवाइस पर कंटेंट देखने की सुविधा दी जा रही है. इसमें ज्यादातर कंटेंट विज्ञापन-मुक्त होगा, हालांकि लाइव स्पोर्ट्स और लाइव शोज के दौरान विज्ञापन दिखाए जाएंगे.
सभी प्लान में शुरू हुए मंथली ऑप्शन
JioHotstar ने पहली बार Mobile, Super और Premium तीनों टियर में मंथली सब्सक्रिप्शन शुरू किया है. कीमतें 79 रुपये प्रति माह से शुरू होती हैं. इसके अलावा यूजर्स के पास अब मंथली के साथ-साथ क्वार्टरली और एनुअल प्लान चुनने का भी विकल्प होगा.
कीमत बढ़ाने की वजह क्या है
कंपनी का कहना है कि यह बदलाव दर्शकों की बदलती देखने की आदतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. पिछले एक साल में कनेक्टेड टीवी पर कंटेंट देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. JioHotstar के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के लॉन्च के बाद बीते 11 महीनों में बड़े स्क्रीन पर व्यूइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है.
मौजूदा यूजर्स को राहत
JioHotstar ने साफ किया है कि मौजूदा सब्सक्राइबर्स पर इस कीमत बढ़ोतरी का कोई असर नहीं पड़ेगा. अगर उनका ऑटो-रिन्यू ऑप्शन चालू है, तो वे अपने मौजूदा प्लान और कीमत पर ही सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे. नई कीमतें सिर्फ 28 जनवरी 2026 से नए यूजर्स पर लागू होंगी.
हॉलीवुड कंटेंट को लेकर बदलाव
नए सब्सक्रिप्शन स्ट्रक्चर के तहत Super और Premium प्लान में हॉलीवुड कंटेंट अब डिफॉल्ट रूप से शामिल होगा. वहीं Mobile प्लान लेने वाले यूजर्स के लिए हॉलीवुड कंटेंट एक अलग ऐड-ऑन के रूप में उपलब्ध रहेगा, जिससे वे अपनी पसंद के हिसाब से सब्सक्रिप्शन को कस्टमाइज कर सकें.
ये भी पढ़ें- OTT देखने वालों की लॉटरी, Jio और Airtel के ये सस्ते प्लान मचा रहे हैं तहलका
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
11 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
14 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
17 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines