Reliance Jio Haptik WhatsApp Chatbot: बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार रिलायंस जियो देशभर में अपनी 5 सर्विस का विस्तार तेजी से कर रहा है। कंपनी ने दावा की है कि वह इस साल के अंत तक देश के लगभग सभी शहरों और कस्बों में 5G नेटवर्क पहुंचा देगी। इस बीच टेलीकॉम कंपनी ने Jio Haptik नाम से एक व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च की है।
Jio Haptik WhatsApp चैटबॉट लॉन्च
दरअसल, जियो ने Haptik नाम के एक कन्वर्सेशनल कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। जिसके बाद अब कंपनी ने Jio Haptik नाम से व्हाट्सएप चैटबॉट पेश की है। यह चैटबॉट यूजर्स को 5G कनेक्शन के लिए अनुरोध करने की अनुमति देता है।
चैटबॉट कैसे काम करेगा
रिलायंस जियो के इस व्हाट्सएप चैटबॉट में यूजर्स को डायनामिक मेनू ऑप्शन के रूप में 5G कनेक्शन के लिए अपने अनुरोध को पर्सनलाइज्ड करने की अनुमति देता है। इसमें यूजर टाइप (पोस्टपेड और प्रीपेड), डिवाइस, स्थान और पिन कोड के माध्यम से आउटेज प्रबंधन के ऑप्शन शामिल होंगे। जियो हैप्टिक चैटबॉट की सबसे खास बात ये है कि यह अंग्रेजी, हिंदी और मराठी के साथ कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ेंः Instagram से डिलीट हो गई है फोटो, वीडियो तो ऐसे करें रिस्टोर
Jio Haptik कंपनी को 5G सर्विस के लॉन्च के बारे में नए और मौजूदा यूजर्स तक सक्रिय रूप से पहुंचने और उनसे जुड़ने में मदद करेगी। इतना ही नहीं यह लेटेस्ट नेटवर्क टेक्नोलॉजी को भी अपनाने में मदद करता है।
हैप्टिक के CEO ने कही ये बात
एक बयान में हैप्टिक के सह-संस्थापक और सीईओ आकृति वैश्य ने कहा, “हमारे समाधान का लक्ष्य 500 मिलियन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करना है। यह पात्रता जांच से लेकर सिम डिलीवरी, डिवाइस खरीद और बिक्री के बाद सहायता तक संग्रह का नेतृत्व करने तक हर कदम पर Jio True 5G की ओर पलायन करेंगे।”
रिलायंस जियो 6G पर कर रहा काम
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में कंपनी की 46वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में 6G पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रिलायंस जियो पूरी दुनिया में सबसे पहले 6G पेश करने वाली कंपनी होगी।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
19 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
21 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines