30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया है, जिसके खास मौके पर सोना खरीदना शुभ होता है। इसी बीच लोगों के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) ने एक खास ऑफर निकाला है। दरअसल, जियो गोल्ड 24K डेज की शुरुआत की गई है। जियो फाइनेंस और माय जियो ऐप के यूजर्स डिजिटल सोना खरीदते समय इस खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसमें कुछ फीसदी तक फ्री गोल्ड आप ले सकते हैं। जानिए जियो के इस ऑफर का कैसे फायदा उठा सकते हैं।
क्या है जियो की स्कीम?
जियो गोल्ड 24K डेज के दौरान 1,000 रुपये से 9,999 रुपये के बीच डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों को प्रमोशन कोड JIOGOLD1 का इस्तेमाल करना होगा। उसके इस्तेमाल करने पर 1 फीसदी तक फ्री गोल्ड दिया जाएगा। चेकआउट के समय कूपन कोड JIOGOLDAT100 का इस्तेमाल करके, खरीदार 10,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर 2 फीसदी फ्री गोल्ड ले सकते हैं। ऑफर के दौरान, इस डील का इस्तेमाल हर यूजर 10 ट्रांजेक्शन तक कर सकता है।
ये भी पढ़ें: Amazon Sale में बेहद सस्ते में खरीदें ये 5 कूलर, AC जितना ठंडा कर देंगे कमरा
कब मिलेगा फ्री सोना?
जो डिजिटल गोल्ड यूजर्स इस दौरान खरीदारी कर रहे हैं, उनको 72 घंटे बाद फ्री वाला सोना मिल जाएगा। यूजर्स को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS मिलेगा, जिसमें रिवॉर्ड के क्रेडिट की जानकारी दी जाएगी। इसे बाद में यूजर्स के जियो गोल्ड बैलेंस में जमा कर दिया जाएगा। इसे जियो फाइनेंस ऐप का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकेगा। इसके लिए केवल वही यूजर्स एप्लीकेबल होंगे, जो एकमुश्त सोने की खरीद करेंगे। गोल्ड SIP वाले इसके दायरे में नहीं आएंगे। इसके लिए यूजर को जियो फाइनेंस ऐप पर रजिस्टर होना चाहिए, साथ ही पैन कार्ड वेरिफाई होना चाहिए।
कैसे खरीदें सोना?
सबसे पहले अपने मोबाइल पर My Jio ऐप खोलें। उसमें फाइनेंस का ऑप्शन खोलें। इसके बाद डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू करने के लिए वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें। इस प्रक्रिया से आप आसानी से डिजिटल तरीके से सोने में निवेश कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें: तगड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ आया Nothing का नया स्मार्टफोन, कीमत महज इतनी
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
13 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
15 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
17 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
18 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
19 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
20 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines