Jio Bharat B1: रिलायंस जियो ने मार्केट में एक बार फिर धमाल मचा दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने एक और सस्ते फीचर फोन को पेश किया है, जिसका नाम Jio Bharat B1 है। इस डिवाइस की कीमत महज 15,00 रुपये से कम रखी गई है और इसमें कई धांसू फीचर्स उपलब्ध हैं। इससे पहले कंपनी ने जून 2023 में Jio Bharat को पेश किया था। आइये Jio Bharat B1 के स्पेसिफिकेशन, कीमत सहित अन्य खासियतों पर एक नजर डालें।
कीमत और उपलब्धता
जियो ने इस 4G फोन को महज 1,299 रुपये में पेश किया है। ग्राहक इस धांसू फोन को Jio की आधिकारिक वेबसाइट और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के माध्यम से खरीद सकते हैं। यह एक मात्र कलर ऑप्शन ब्लैक में आता है। इससे पहले कंपनी ने जून 2023 में ‘Jio Bharat’ को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 999 रुपये थी।
Jio Bharat B1: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
जियो भारत बी1 में 2.4 इंच QVGA आयताकार डिस्प्ले मिलता है। यह फीचर फोन थ्रेडएक्स आरटीओएस चलाता है और इसमें 0.05 जीबी रैम के साथ 128GB तक की एक्सपेंडेबल मेमोरी की सुविधा मिलती है। डिवाइस को पावर देने के लिए 2,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 343 घंटे तक की स्टैंडबाय बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इतना ही नहीं जियो के इस नए फीचर फोन में एक रियर कैमरा यूनिट भी है।
यह भी पढ़ेंः 5 हजार से कम में खरीदें ये Best Smartwatches, कलाई से होगा मैसेज कॉलिंग म्यूजिक सब कंट्रोल
सबसे खास बात ये है कि Jio का यह नया फीचर फोन कई भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं सहित 23 भाषाओं को सपोर्ट करता है। फिल्म, टीवी सीरीज, खेल और संगीत जैसे मनोरंजन तक पहुंच के लिए इसमें JioCinema और JioSaavn भी पहले से इंस्टॉल है। Jio भारत B1 इनबिल्ट JioPay के साथ आता है, जो उपयोगकर्ताओं को UPI भुगतान करने की अनुमति देगा।
फोन 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और इसमें कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। इस जियो फोन में नैनो सिम का सपोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
48 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines