Jio 5G on Xiaomi Smartphones: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने शाओमी इंडिया (Xiaomi India) के साथ साझेदारी करने का ऐलान किया है। साथ ही जियो ने अपने ट्रू 5जी नेटवर्क को शाओमी के चुनिंदा स्मार्टफोन्स में भी जोड़ रहा है। ऐसे में जियो 5जी नेटवर्क उपलब्ध शहरों के जियो यूजर अपने शाओमी या रेडमी स्मार्टफोन में 5जी सेवा का लाभ उठा सकेंगे। आइए जानते हैं कि जियो 5जी सर्विस किन-किन शाओमी फोन पर सपोर्ट करेगा, इसकी सेटिंग कैसे करें और किन शहरों के यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने जियो के साथ पार्टनरशिप का ऐलान करते हुए कहा कि “हम स्मार्टफोन के साथ 5जी क्रांति की अगुआई कर रहे हैं, जो उचित कीमत पर बेहतरीन 5जी अनुभव प्रदान करते हैं। ग्राहक के अनुभव और कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए हमें रिलायंस जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क (Jio 5G on Xiaomi Smartphones) के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। साथ ही उन सभी शाओमी और रेडमी फोन्स की एक लिस्ट साझा की है जो Jio True 5G को सपोर्ट करेंगे।
और पढ़िए – 50 हजार तक जीतने का बेहतरीन मौका! बस देना होगा इन 5 सवालों का जवाब
इन स्मार्टफोन में Jio True 5G का मिलेगा सपोर्ट
- शाओमी Mi 11 Ultra 5G
- शाओमी 12 प्रो 5G
- शाओमी 11T प्रो 5G
- रेडमी नोट 11 प्रो+ 5जी
- शाओमी 11 लाइट NE 5G
- रेडमी नोट 11T 5G
- शाओमी रेडमी 11 प्राइम 5G
- शाओमी रेडमी नोट 10T 5G
- शाओमी Mi 11X 5G
- शाओमी Mi 11X Pro 5G
- शाओमी रेडमी K50i 5G
- शाओमी 11i 5G
- शाओमी 11i हाइपरचार्ज 5G
और पढ़िए – Samsung Galaxy S23 में मिलेगी अधिक क्षमता की बैटरी! सामने आई कई नई जानकारी
फोन में ऐसे सेट करें जियो 5G नेटवर्क
- सबसे पहले फोन की सेटिंग ओपन करें।
- इसके बाद मोबाइल नेटवर्क पर क्लिक करें।
- यहां आपको नेटवर्क के कई ऑप्शन मिलेंगे।
- इनमें से एक 5G भी होगा, उसे सिलेक्ट कर लें।
- इस तरह से आपके फोन में 5जी नेटवर्क कनेक्ट हो जाएगा।
Jio True 5G Availability in India
जियो 5G नेटवर्क अभी तक पूरे भारत उपलब्ध नहीं किया गया है लेकिन देश के 15 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है। इस सूची में दिल्ली-एनसीआर (गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा), मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, नाथद्वारा, कोच्चि, गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालय, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर जैसे शहर शामिल हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में जियो ने अपनी 5जी सर्विस को आईफोन 14 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज, आईफोन 12 सीरीज और आईफोन एसई 2022 के साथ एप्पल के अन्य अपडेट आईफोन पर जोड़ा है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
32 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines