iQOO Z7x 5G Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में iQOO तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी द्वारा कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के फोनों को मार्केट में उतारा जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों को कंपनी के आगामी मॉडल्स का इंतजार है जिसमें पहले से बेहतर देखने को मिल सकता है।
मार्च की शुरुआत में कंपन ने चीन में अपने Z7x 5G, Z7i और Z7 5G वाली iQOO Z7 सीरीज को लॉन्च किया था। इसके बाद पिछले हफ्ते भारत में कंपनी एक अलग स्पेक्स शीट के साथ मॉडल को लॉन्च किया। वहीं, अब ऐसी उम्मीद है कि आईक्यूओओ Z7x 5G को भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसके स्पेक्स पहले ही लीक हो चुके हैं।
एक रिपोर्ट के जरिए आईक्यूओओ जेड7एक्स 5जी का भाारतीय स्पेक्स लीक हुआ है जो ग्लोबल मॉडल भी हो सकता है। दरअसल, गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक फोन के प्रमुख स्पेक्स का खुलासा हुआ है।
और पढ़िए – Nokia C12 Plus: नोकिया का किफायती स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें खूबियां
iQOO Z7x 5G Specs (Leaked)
गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक फोन को मॉडल नंबर वीवो I2216 के साथ सिंगल-कोर डिपार्टमेंट में 905 पॉइंट और मल्टी-कोर डिपार्टमेंट में 2137 पॉइंट स्कोर किया है। ये स्कोर फोन के अंदर क्वालकॉम चिपसेट की वजह से मुमकिन है। स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर SoC द्वारा संचालित है जो 1.80GHz की बेस फ्रीक्वेंसी पर क्लॉक किया गया है। इसे 6nm स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट माना जा रहा है, जो कि चीनी एडिशन के समान चिपसेट है।
इसके अलावा, स्मार्टफोन में 6.64-इंच पंच-होल डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है। चीनी मॉडल की तरह इसके भारतीय या वैश्विक मॉडल में भी एलसीडी पैनल हो सकता है।
बताया जा रहा है कि डिवाइस में 8GB रैम है, जो अधिकतम वेरिएंट होगा। इसमें 128GB या 256GB तक इंटरनल स्टोरेज हो सकता है। फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए डिवाइस बॉक्स से बाहर Android 13 पर बूट होता है। संभावना है कि इसमें फनटच ओएस 13 स्किन टॉप पर होगी।
और पढ़िए – OnePlus Nord CE 3 Lite 5G आज होगा लॉन्च, जानिए क्या होगी कीमत?
कैमरे और बैटरी की बात करें तो चीन में Z7x 5G 50MP मुख्य लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ डुअल कैमरा सिस्टम के साथ आता है। अपफ्रंट में सेल्फी क्लिक करने के लिए इसमें 8MP का कैमरा है। Z7x का एक प्रमुख अपग्रेड बैटरी है। डिवाइस 80W फास्ट चार्जिंग के लिए समर्थन के साथ 6,000mAh की बड़ा बैटरी पैक है।
बता दें कि iQOO ने अभी आधिकारिक तौर पर भारत और वैश्विक बाजार में Z7x की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, कंपनी भारत में पिछले हफ्ते Z7 5G लॉन्च किया था, जिससे संभावना जताई जा सकती है कि आगामी में महीने में फोन का अगला एडिशन भारत में लॉन्च हो सकता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
12 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines