iQOO Z7 5G Launch Price in India: भारत में iQOO ने अपनी Z सीरीज के हिस्से के रूप में नया आईक्यूओओ जेड7 5जी लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से ये नया स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में जोड़ा गया है, जोकि भारत के लिए एक्सक्लूसिव फोन है। इसमें बेहतरी बैटरी और कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर है। आइए आइए iQOO Z7 5G की कीमत, उपलब्ध और खासियत के बारे में जानते हैं।
iQOO Z7 5G Price and Availability
- आईक्यूओओ जेड7 5जी के 6GB+128GB की कीमत 18,999 रुपये है।
- इस फोन के 8GB+128GB की कीमत 19,999 रुपये है।
- इस लेटेस्ट 5जी के दो कलर ऑप्शन्स- नॉर्वे ब्लू और पैसिफ़िक नाइट कलर हैं।
- अमेजन और iQOO ई-स्टोर पर फोन को खरीदने के लिए उपलब्ध किया गया है।
और पढ़िए – Redmi Note 12 Turbo 28 मार्च को होगा लॉन्च, कन्फर्म हुईं ये डिटेल्स!
iQOO Z7 5G Offers Availability
ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक और एसबीआई बैंक की पेशकश के तहत फोन की खरीद पर आप 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। ऐसे में लॉन्च की कीमत 17,499 रुपये (6GB+128GB) और 18,499 रुपये (8GB+128GB) हो जाती है। अन्य ऑफर की बात करें तो आप नो-कॉस्ट ईएमआई के जरिए भी फोन खरीद सकते हैं। साथ में फ्री कलर ईयरफोन हासिल करने का भी ऑप्शन शामिल है।
iQOO Z7 5G Specifications
नया iQOO Z7 और iQOO Z7 Pro के समान दिखता है। नए आईक्यूओओ जेड7 5जी में 6.38-इंच का पंच-होल AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 1300 nits तक की पीक ब्राइटनेस और एक फुल HD + स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन है। इसका डिस्प्ले HDR10+ और 360Hz के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
iQOO Z7 Features
कैमरा डिपार्टमेंट में OIS+EIS सपोर्ट वाला 64MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0) है। इसमें सुपर नाइट मोड, व्लॉग मूवी मोड, 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, पोर्ट्रेट मोड, और बहुत कुछ जैसी कैमरा फीचर्स भी हैं।
और पढ़िए – WhatsApp के नए फीचर्स से Group Admins की पावर होगी दुगनी! जानिए क्या आया खास?
हुड के तहत, फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 चिपसेट है जिसे 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटच ओएस 13 चलाता है। इसमें 2 साल के प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सुरक्षा अपडेट मिलने का वादा किया गया है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी से फ्यूल मिलता है। फास्ट चार्जिंग तकनीक लगभग 25 मिनट में 50% चार्ज प्रदान कर सकती है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
5 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
7 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines