iPhone Third-Party App Store: क्या आप भी एक आईफोन यूजर हैं? तो आपके लिए एक गुड न्यूज है कंपनी के इतिहास में वो होने जा रहा है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। जी हां, एप्पल जल्द ही iPhone पर थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर से ऐप इनस्टॉल करने की सुविधा देने जा रही है। जिसके बारे में पहले भी हम सुन चुके हैं। Apple ने भी इसको लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी है। जो आपको अन्य जगहों से ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा देगा।
मिलेंगे कई ऑप्शंस
हालांकि अभी के लिए यह अपडेट केवल यूरोप में iPhone यूजर्स के लिए होने वाला है। जिसके बाद यूरोप में iPhone यूजर्स अन्य ऐप स्टोर से ऐप्स इंस्टॉल कर पाएंगे। इसका मतलब है कि अब आप अपने iPhone पर कुछ कूल ऐप्स को इनस्टॉल कर सकेंगे साथ ही आपके पास कई ऑप्शंस भी होंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस अपडेट के बाद फोन पर Spyware और मैलवेयर का खतरा भी बढ़ जाएगा।
वीडियो से भी जानें इन बदलावों के बारे में
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
डेवलपर्स की हुई मौज!
डेवलपर्स के लिए भी कंपनी ने नए रास्ते खोल दिए हैं। Apple उन्हें अपने ऐप्स को अलग-अलग तरीकों से शेयर करने के लिए नए टूल्स दे रहा है। यदि वे चाहें तो अल्टरनेटिव ऐप स्टोर पर भी अपने ऐप शेयर कर सकते हैं। डिजिटल मार्केट्स एक्ट यानी DMA के कारण कंपनी ने ये फैसला लिया है। DMA का कहना है कि Apple को यूरोप में लोगों को अब ज्यादा ऑप्शन देने होंगे। हालांकि कंपनी ने नए ऐप्स को यूज करते समय और उनके संभावित खतरों के बारे में भी बताया है।
बढ़ेंगे सिक्योरिटी थ्रेट्स?
यूजर्स को परेशानी न हो इसके लिए भी कंपनी कड़ी मेहनत कर रही है और एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रही है जो यह बताएगा कि कोई ऐप सही है भी या नहीं, इससे पहले कि आप इसे डाउनलोड करें। साथ ही इस बदलाव ने सुरक्षा खतरों को भी बढ़ा दिया है, जैसे खराब ऐप जो आपके iPhone को नुकसान पहुंचा सकते हैं या आपको ट्रैक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
2 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
3 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
5 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines