आईफोन बनाने वाली टेक कंपनी Apple अब हेल्थ सेक्टर में एंट्री करने जा रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने हेल्थ कोच प्रोजेक्ट मुलबेरी की घोषणा की है। हेल्थ प्लस के नाम से यह प्रोजेक्ट यूजर्स को उनके डिवाइस डेटा के आधार पर पर्सनल हेल्थ काउंससिलिंग, मेडिकेशन, ट्रीटमेंट की सर्विस देगा। यूजर्स के डेटा जैसे हार्ट बीट, नींद के पैटर्न, कैलोरी बर्न को एनालाइज करेगा। यह प्रोजेक्ट मुलबेरी 2026 में जून के आस-पास लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं कि क्या है मुलबेरी हेल्थ प्लस प्रोजेक्ट? इसके क्या फायद हेांगे और क्या यह डॉक्टरों की कमी को दूर करेगा?
क्या फायदा होगा?
1. अगर नींद पूरी नहीं ली है तो 7-8 घंटे सोने के लिए हेल्थ प्लस प्रेरित करेगा।
2. हर्ट बीट में उतार-चढ़ाव से तनाव का संकेत मिला तो ध्यान लगाने या ब्रेक लेने के लिए कहेगा।
3. अगर किसी दिन सामान्य से अधिक कैलोरी खाई गई तो मिठाई छोड़ने के लिए कहेगा।
4. फिटनेस गोल हासिल करने में मदद करेगा, जैसे दौड़ने की दूरी बढ़ाना या वजन कम करना।
5. फूड इटिंग ट्रैकिंग फीचर होगा, जो यूजर्स को उनकी सेहत के अनुसार डाइट सजेस्ट करेगा।
6. हेल्थ मैनेजमेंट को आसान और सस्ता बना सकता है, लेकिन गंभीर मामलों में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
टेक्नोलॉजिकल आस्पेक्ट्स
हेल्थ प्लस की टेक्नोलॉजी मशीन लर्निंग पर बेस्ड है। इसे टॉप फिजिशियन्स ट्रेंड कर रहे हैं, इनमें नींद, पोषण, शारीरिक, चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य और हर्ट स्पेशलिस्ट शामिल हैं। ऐप में वर्कआउट फॉर्म सुधारने के लिए कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा।
चुनौतियां एवं विवाद क्या हैं?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI बेस्ड सलाह की सटीकता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि गलत सिफारिशें नुकसान पहुंचा सकती है। इसके साथ ही प्राइवेसी भी एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि स्वास्थ्य डेटा बहुत संवेदनशील है। Apple को यूजर्स टेटा की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करनी होगी। खासकर जब यह सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आधारित होगी। एक्सपर्ट ने चिंता जताई है कि यूजर इस तकनीक पर बहुत अधिक निर्भर हो सकते हैं और पेशेवर चिकित्सीय सलाह लेना भूल सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
20 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
22 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines