iPhone Hacking Alert: भारत में पिछले हफ्ते एप्पल ने कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं को उनके आईफोन पर अलर्ट भेजा था जिसमें कहा गया था कि उनका iPhone हैक करने की कोशिश की जा रही है। कई विपक्षी नेताओं का कहना था कि उनके फोन पर हैकिंग के खतरे का अलर्ट मिला है। यह खबर आने के बाद से ही विपक्षी नेताओं ने जमकर बयान दिए और राजनीतिक हड़कंप मच गया। वहीं तकनीकी दिग्गज अब आर्मेनिया में भी चुनिंदा iPhone यूजर्स को इसी तरह के मैसेज भेज रहा है। इस अलर्ट में कहा गया है कि राज्य प्रायोजित हमलावर उनके iPhones को निशाना बना रहे हैं।
फिर मिल रहे अलर्ट
अर्मेनियाई पब्लिकेशन Media.am की एक रिपोर्ट के अनुसार, अलर्ट उसी दिन भेजे गए थे जिस दिन Apple ने भारतीय राजनेताओं को इसी तरह की सूचनाएं भेजी थी। हालांकि, इनमें से प्रत्येक मामले में, कंपनी का ये भी कहना है कि यह एक गलत अलार्म भी हो सकता है, लेकिन यह संदेश भेजने का कारण है कि यूजर्स के iPhone को निशाना बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : IPhone हैकिंग मामले में Apple ने जारी किया बड़ा बयान
पेगासस स्पाइवेयर से इंफेक्टेड!
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जिन iPhones को अलर्ट मिले हैं, वे पेगासस स्पाइवेयर से इंफेक्टेड हैं। हालांकि, Apple ने हैकर के बारे में या वे NSO पेगासस का यूज कर रहे थे या नहीं, ऐसी कोई डिटेल शेयर नहीं की है। अलर्ट केवल राज्य-प्रायोजित हैकिंग की चेतावनी दे रहा है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि देश के सभी iPhone यूजर्स को अलर्ट प्राप्त नहीं हुआ था।
शक के घेरे में अजरबैजान
आर्मेनिया को शक है कि ये जासूसी अजरबैजान की ओर से की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अजरबैजान पहले भी आर्मेनिया के खिलाफ एनएसओ पेगासस का यूज कर चुका है। वहीं सरकारों द्वारा पेगासस का यूज बड़े पैमाने पर होने के बाद Apple ने 2021 में अपने इस अलर्ट सिस्टम को पेश किया था।
एप्पल जारी कर चुका है बयान
दूसरी तरफ भारत में सरकार द्वारा जासूसी हमले के विपक्ष के दावे के बीच, तकनीकी दिग्गज एप्पल ने हाल ही में इस पर एक बड़ा बयान जारी किया था। जिसमे कंपनी ने कहा था कि वह खतरे की सूचनाओं का श्रेय किसी विशिष्ट राज्य-प्रायोजित हमलावर को नहीं देती हैं। ऐसा तब हुआ जब कई विपक्षी सांसदों ने दावा किया कि उन्हें Apple से संदेश प्राप्त हुए हैं जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई है कि राज्य प्रायोजित हमलावर उनके iPhones को टारगेट कर रहे हैं।
क्या सच में हैक हो रहे हैं Phone?
अब सवाल ये है कि क्या सच में iPhone को हैक किया जा रहा है। आर्मीनिया की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पेगासस स्पाइवेयर के जरिए फोन को निशाना बनाया गया है, तो क्या भारत में भी पेगासस का यूज किया गया था? हालांकि इन सभी सवालों के बीच कंपनी ने सभी हैकिंग अटैक से बचने के लिए Lockdown Mode यूज करने की सलाह दी है। अगर आपके फोन में भी ऐसे अलर्ट मिल रहे हैं तो तुरंत सेटिंग> प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी में जाकर लॉक डाउन मोड फीचर को ऑन कर लें।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
5 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
6 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
8 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
9 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
13 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines