iPhone Camera Tricks: क्या आप जानते हैं आपका iPhone कई हिडन सेटिंग्स से लैस है, जो इसे यूज करने में बहुत आसान और मजेदार बना सकता है। वहीं जब भी कैमरा क्वालिटी की बात आती है तो आईफोन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। हालांकि सैमसंग के स्मार्टफोन भी कैमरा के मामले में आईफोन से कम नहीं हैं, लेकिन फिर भी आज बहुत से यूजर्स कैमरा की बात आए तो, आईफोन के साथ जाना ज्यादा पसंद करते हैं।
वहीं मेटा ने जब से इंस्टाग्राम पर रील्स फीचर को ऐड किया है, तब से यूजर्स Music Video बनाने के लिए इंस्टाग्राम ऐप के साथ नए-नए जुगाड़ लगाकर खोजते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईफोन में ऐसा करने के लिए आपको किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को यूज करने की जरूरत नहीं है। आप सीधे आईफोन के मेन कैमरा ऐप से भी Music Video रिकॉर्ड कर सकते हैं। जी हां, हम आपके लिए एक गजब की कैमरा ट्रिक लेकर आए हैं जिससे आप एक क्लिक पर Music Video बना सकते हैं। चलिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस जानते हैं।
इस वीडियो से भी जानें आईफोन के कैमरा फीचर्स
iPhone के मेन Camera से Music Video कैसे बनाएं?
- इस ट्रिक को यूज करने के लिए सबसे पहले अपना पसंदीदा गाना प्ले कर लें।
- इसके बाद ऊपर से स्लाइड करके नोटिफिकेशन पैनल ओपन करें।
- यहां से अब कैमरा आइकॉन पर होल्ड करके कैमरा ऐप ओपन कर लें।
- इसके बाद जैसे ही कैमरा लॉन्च होगा, ये बाय डिफॉल्ट फोटो पर सेट होगा।
- वीडियो के लिए शटर बटन पर होल्ड करके राइट स्वाइप करें।
- इसके बाद आपकी वीडियो आपके फेवरेट सांग के साथ रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएगी।
इस वीडियो से भी आप इस ट्रिक को सिख सकते हैं
डुप्लीकेट फोटो से भी पाएं छुटकारा
क्या आप जानते हैं Apple का लेटेस्ट फोटो ऐप आपको iPhone और iCloud स्टोरेज को बचाने में मदद करने के लिए डुप्लीकेट फोटो को जल्दी और आसानी से हटाने की सुविधा देता है। इसके लिए सबसे पहले फोटो ऐप खोलें और ‘एल्बम’ पर टैप करें। इसके बाद स्क्रीन पर स्क्रॉल करें। लिस्ट के एंड में ‘डुप्लिकेट’ ऑप्शन दिखाई देगा। अब यहां से आप या तो हर डुप्लिकेट इमेज को ‘मर्ज’ कर सकते हैं या मैनुअल तरीके से कुछ तस्वीरें हटा सख्त हैं। सेलेक्ट करने के बाद नीचे डिलीट ट्रैश कैन आइकन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
10 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
12 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
14 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
17 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines