TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

सस्ते दाम में लॉन्च होगा iPhone 17e, मिलेगी लेटेस्ट A19 चिप और मैगसेफ चार्जिंग, यहां जानें डिटेल्स

Apple जल्द ही बजट सेगमेंट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी किफायती कीमत में iPhone 17e लॉन्च कर सकती है, जिसमें लेटेस्ट A19 चिपसेट मिलेगा. इसके साथ ही नए iPad, iPad Air और M5 प्रोसेसर वाले MacBook भी लॉन्च होने की उम्मीद है.

जल्द आएगा iPhone 17e (Photo-ChatGPT)

iPhone 17e: अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. खबर है कि Apple जल्द ही अपने किफायती iPhone लाइनअप में नया मॉडल iPhone 17e लॉन्च करने जा रहा है. खास बात यह है कि कम कीमत के बावजूद इस फोन में लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है.

किफायती कीमत में मिलेगा लेटेस्ट A19 चिपसेट

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17e में वही A19 चिपसेट दिया जा सकता है जो iPhone 17 सीरीज में इस्तेमाल हो रहा है. बढ़ती रैम और स्टोरेज लागत के बावजूद Apple इसकी कीमत करीब 599 डॉलर, यानी लगभग 50 हजार रुपये के आसपास रख सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह परफॉर्मेंस के मामले में अपने सेगमेंट में काफी दमदार फोन साबित हो सकता है.

---विज्ञापन---

भारत जैसे बाजार पर Apple की खास नजर

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, Apple को लगता है कि इस प्राइस रेंज में अभी ज्यादा मजबूत प्रतिस्पर्धा नहीं है. Google का Pixel 10a बड़े बदलावों के बिना आ सकता है, जबकि Samsung का फोकस फिलहाल प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर है. ऐसे में Apple भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट्स में एक पावरफुल और किफायती iPhone के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है.

MagSafe और इन-हाउस सेलुलर चिप का सपोर्ट

iPhone 17e में Apple पहली बार अपनी खुद की बनाई सेलुलर मॉडम चिप दे सकता है. अभी तक कंपनी इसके लिए Qualcomm पर निर्भर थी. इसके अलावा फोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है. यह मॉडल पिछले साल आए iPhone 16e का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है.

नए iPad और iPad Air भी होंगे लॉन्च

Apple सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि अपने टैबलेट लाइनअप को भी अपडेट करने की तैयारी में है. फरवरी या मार्च में होने वाले इवेंट में नया बेस मॉडल iPad और नया iPad Air पेश किया जा सकता है. बेस iPad में A18 चिप मिलेगी, जिससे इसमें Apple Intelligence यानी AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा. वहीं, iPad Air में M4 चिप और OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है.

M5 प्रोसेसर के साथ आएंगे नए MacBook

लैपटॉप सेगमेंट में भी Apple बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है. कंपनी MacBook Pro के स्पेसिफिकेशन अपडेट करने के साथ नया MacBook Air भी लॉन्च कर सकती है. इस नए MacBook Air में लेटेस्ट M5 प्रोसेसर मिलेगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ लंबी बैटरी लाइफ देने में मदद करेगा.

ये भी पढे़ं- iPhone 18 Leak: Android को टक्कर देने की तैयारी, बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है नया iPhone


Topics:

---विज्ञापन---