iOS 17 NameDrop Feature: Apple ने iOS 17 अपडेट में इनोवेटिव ‘नेम ड्रॉप’ फीचर को पेश किया था, जिसका उद्देश्य iPhone यूजर्स के बीच कांटेक्ट शेयरिंग को आसान बनाना था। हालांकि, पेंसिल्वेनिया में सिटी ऑफ चेस्टर पुलिस विभाग ने हालिया अलर्ट में एयरड्रॉप के यूज से जुड़े संभावित जोखिमों का सुझाव देते हुए, एक अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में कहा गया है कि नेम ड्रॉप डिफ़ॉल्ट रूप से फोन में ऑन है, जो केवल फोन को पास में लाकर कांटेक्ट डिटेल्स शेयर करने की अनुमति देता है। जो प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर कई सवाल खड़े कर रहा है।
वीडियो से जानें कैसे काम करता है ये फीचर
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि जैसे ही उन्होंने अपने iPhone को लेटेस्ट iOS 17 के साथ अपडेट किया उसके बाद से फोन को पास लेकर आते ही उनके कांटेक्ट शेयर हो जाते हैं, क्योंकि फोन में NameDrop फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन है। NameDrop फीचर को लेकर पुलिस ने खास तौर पर उन लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है जिनके बच्चे iPhone यूज करते हैं। हालांकि इस से बचने के लिए आपको सिर्फ एक सेटिंग चेंज करनी होगी। आइये इसके बारे में भी जानते हैं।
NameDrop फीचर ऑफ कैसे करें?
अगर आप भी नहीं चाहते कि आपके कांटेक्ट डिटेल्स फोन पास आते ही शेयर हो जाएं तो, इसके लिए आपको सेटिंग में कुछ बदलाव करना होगा। चलिए स्टेप बाय स्टेप इसके बारे में जानते हैं।
- NameDrop फीचर ऑफ करने के लिए सबसे पहले आईफोन की सेटिंग में जाएं
- सेटिंग्स में स्क्रॉल करके जनरल ऑप्शन में जाएं
- यहां आपको थोड़ा सा स्क्रॉल करने पर एयरड्रॉप दिखाई देगा, इस पर टैप करें।
- एयरड्रॉप ऑप्शन के अंदर आपको ब्रिंगिंग डिवाइस टुगेदर का ऑप्शन दिखेगा।
- यह टॉगल डिफॉल्ट रूप से ऑन होगा बस आपको इसे ही ऑफ करना है।
- इतना करते ही आपका NameDrop फीचर ऑफ हो जाएगा।
- आप जब चाहें इस सेटिंग को फिर से ऑन भी कर सकते हैं।
सभी फोन्स में काम नहीं करता ये फीचर
बता दें कि सभी iPhone और Apple Watches AirDrop को सपोर्ट नहीं करते हैं। इस फीचर को यूज करने के लिए आपका फोन iOS 17.1 या उसके बाद के वर्जन पर होना जरूरी है, जिसमें iPhone XR और नए मॉडल शामिल हैं। इस फीचर को आप दूसरी और तीसरी जनरेशन के iPhone SE, लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज तक शामिल हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
8 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
9 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
11 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
13 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines