Internet Most Common Leak Passwords List: इंटरनेट पर इस साल सबसे अधिक रखे गए पासवर्ड की लिस्ट लीक हो गई है. चौंकाने वाले बात यह है कि 1000 टॉप पासवर्ड में 25 फीसदी ऐसे पासवर्ड हैं जो केवल नंबर्स में हैं. साइबर सिक्योरिटी को लेकर तमाम वार्निंग के बावजूद 2025 में करोड़ों यूजर्स ने बेहद कमजोर पासवर्ड का प्रयोग किया है. सबसे कॉमन पासवर्ड एक बार फिर “123456” निकला. Comparitech की नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल लीक हुए दो बिलियन (2 अरब) से अधिक यूजर्स के डाटा का विश्लेषण किया तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए. यह नतीजे हैरानीजनक होने के साथ-साथ चिंताजनक भी हैं. टॉप 3 पासवर्ड “123456,” “12345678,” और “123456789” का यूज लाखों यूजर्स ने किया था. टॉप 10 में “admin,” “password,” और “12345” जैसे कॉमन पासवर्ड भी शामिल थे.
टॉप 10 मोस्ट कॉमन लीक पासवर्ड
टॉप 10 मोस्ट कॉमन लीक पासवर्ड की लिस्ट में टॉप पर 123456 है, जिसका प्रयोग पासवर्ड के रूप से सबसे ज्यादा बार हुआ. दूसरे नंबर पर 12345678 है, जिसे लाखों यूजर्स ने पासवर्ड बनाया. तीसरे नंबर पर 123456789, चौथे नंबर पर admin, पांचवें नंबर पर 1234, छठे नंबर पर Aa123456, सातवें नंबर पर 12345, आठवें नंबर पर password, नौवें नंबर 123 और 10वें नंबर पर 1234567890 है, इन 10 नंबरों का प्रयोग सबसे कॉमन पासवर्ड में रूप में हुआ.
विश्लेषण में निकले चौंकाने वाले नतीजे
करीब 1000 टॉप कॉमन पासवर्ड के विश्लेषण में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. इसमें करीब एक चौथाई पासवर्ड में केवल नंबर्स इस्तेमाल किए गए थे. एक तिहाई यानि करीब 38.6% पासवर्ड में 123 का इस्तेमाल नजर आया. कुछ यूजर्स कुछ क्रिएटिव नजर आए, 1000 में से केवल 4 फीसदी यूजर्स ऐसे मिले, जिन्होंने password को अलग-अलग तरीके से लिखा था. करीब 2.7% यूजर्स के पासवर्ड में admin नजर आया. Comparitech की रिपोर्ट के मुताबिक, पासवर्ड में “qwerty” और “welcome” का भी काफी इस्तेमाल दिखा.
Minecraft का पासवर्ड में 90 हजार बार इस्तेमाल
विश्लेषण के दौरान एक शब्द Minecraft का पासवर्ड में 90 हजार बार इस्तेमाल किया गया था. इसी के साथ Minecraft टॉप 100 मोस्ट यूज्ड पासवर्ड की लिस्ट में शामिल हो गया. टॉप 100 में India@123 पासवर्ड ने 53वां स्थान हासिल किया. ज़्यादातर विशेषज्ञ कम से कम 12 अक्षरों का पासवर्ड रखने की सलाह देते हैं. पासवर्ड की लंबाई बढ़ाने से उसके हैक होने की संभावना काफी कम हो जाती है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, 65.8% पासवर्ड 12 अक्षरों से भी कम लंबे थे. अगर आपने भी इन पासवर्ड का प्रयोग किया है तो तुरंत बदल लें, कहीं बाद में पछताना न पड़े.
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
9 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
11 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
12 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines