Instagram Password Reset Email Request: पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के लाखों इंस्टाग्राम यूजर्स उस वक्त चौंक गए, जब उनके ईमेल इनबॉक्स में अचानक पासवर्ड रीसेट का मैसेज पहुंचा. खास बात यह रही कि इनमें से ज्यादातर यूजर्स ने खुद कोई रिक्वेस्ट नहीं की थी. ऐसे में सोशल मीडिया पर डेटा लीक और बड़े हैक की आशंका तेज हो गई. अब इस पूरे मामले पर इंस्टाग्राम ने अपनी सफाई दी है और यूजर्स को राहत देने की कोशिश की है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर ये ईमेल क्यों आए और कंपनी ने क्या कहा.
बिना रिक्वेस्ट के पासवर्ड रीसेट मेल क्यों आए?
इंस्टाग्राम ने बताया कि यह किसी हैकिंग या डेटा चोरी का मामला नहीं था, बल्कि एक तकनीकी खामी की वजह से यह दिक्कत सामने आई. कंपनी के मुताबिक, एक बाहरी पार्टी इस बग का फायदा उठाकर पासवर्ड रीसेट रिक्वेस्ट ट्रिगर कर रही थी. हालांकि, इंस्टाग्राम के इंटरनल सिस्टम में कोई सेंध नहीं लगी और यूजर अकाउंट्स पूरी तरह सुरक्षित रहे.
डेटा लीक की आशंका से यूजर्स घबरा गए थे
क्योंकि एक साथ हजारों लोगों को ऐसे ईमेल मिलने लगे, इसलिए कई यूजर्स को लगा कि यह किसी बड़े साइबर अटैक का संकेत हो सकता है. कुछ लोगों ने इसे फिशिंग कैंपेन बताया, जिसमें स्कैमर्स फर्जी लिंक के जरिए लोगों की निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हों. इसी वजह से सोशल मीडिया पर डर और कन्फ्यूजन तेजी से फैल गया.
रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चिंता
इस बीच Malwarebytes की एक रिपोर्ट ने लोगों की टेंशन और बढ़ा दी. रिपोर्ट में दावा किया गया कि करीब 1.7 करोड़ इंस्टाग्राम अकाउंट्स की संवेदनशील जानकारी, जैसे यूजरनेम, फोन नंबर, ईमेल आईडी और एड्रेस साइबर अपराधियों के हाथ लग चुकी है. बताया गया कि इसी डेटा का इस्तेमाल फर्जी ईमेल और मैसेज भेजने के लिए किया जा रहा है, जिससे शक और गहरा गया.
इंस्टाग्राम की सफाई, अकाउंट्स सुरक्षित
इंस्टाग्राम ने X पर जारी बयान में साफ कहा कि उसने उस तकनीकी समस्या को ठीक कर दिया है, जिसकी वजह से पासवर्ड रीसेट ईमेल भेजे जा रहे थे. कंपनी ने दो टूक कहा कि उसके सिस्टम में कोई ब्रीच नहीं हुआ है और यूजर्स के अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि जिन लोगों ने खुद पासवर्ड रीसेट की रिक्वेस्ट नहीं की थी, वे ऐसे ईमेल को नजरअंदाज कर सकते हैं.
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को सुरक्षित कैसे रखें?
अगर आप भविष्य में किसी भी खतरे से बचना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है. सबसे पहले टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन करें, ताकि पासवर्ड लीक होने पर भी अकाउंट सुरक्षित रहे. समय-समय पर यह जांचते रहें कि आपका अकाउंट किन डिवाइस पर लॉग-इन है. और सबसे अहम बात, अगर आपने खुद पासवर्ड रीसेट का अनुरोध नहीं किया है, तो ऐसे किसी भी ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें.
इस पूरे मामले के बाद इंस्टाग्राम की सफाई से यूजर्स को जरूर राहत मिली है, लेकिन डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है.
ये भी पढ़ें- Gmail में नए AI फीचर्स बदलेंगे गेम, Help Me Write से मिनटों में तैयार होगा ईमेल, जानें कब और कैसे मिलेंगे ये टूल
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
9 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
11 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines