Instagram New Feature: मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म Instagram इन दिनों लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। कंपनी भी समय-समय पर इसमें कई शानदार फीचर्स रोल आउट करती रहती है। वहीं अब मेटा ने प्लेटफार्म पर रील्स में पेश किए गए टेम्प्लेट फीचर को इंस्टाग्राम स्टोरीज के लिए भी रोल आउट कर दिया है, जिससे यूजर्स अब अपने खुद के कस्टम टेम्प्लेट भी बना सकते हैं। कंपनी ने प्लेटफार्म पर “ऐड योर” नाम से एक टेम्प्लेट फीचर पेश किया है।
कैसे काम करता है Feature?
ये फीचर यूजर्स को स्टोरीज टेम्पलेट में जीआईएफ, टेक्स्ट और तस्वीरों को पिन करने की सुविधा देता है, जिसे वे दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। ऐड योर टेम्प्लेट बनाने के लिए, यूजर्स अपनी स्टोरीज में जीआईएफ, टेक्स्ट और तस्वीरें जोड़ सकते हैं। फिर वे स्टिकर ट्रे से ‘ऐड टेम्प्लेट’ ऑप्शन चुन सकते हैं और उन एलिमेंट्स को चुन सकते हैं जिन्हें वे टेम्प्लेट में ऐड करना चाहते हैं। एक बार जब कोई यूजर अपनी स्टोरी में ऐड योर टेम्प्लेट शेयर करता है, तो कोई भी इसका यूज कर सकता है।
वीडियो से भी जानें इंस्टाग्राम Features
https://www.youtube.com/watch?v=_GZsmGk2oH8
किसी और का टेम्पलेट कैसे करें यूज?
अगर कोई यूजर किसी और के टेम्पलेट का यूज करना चाहता है, तो वे इसे अपनी स्टोरी में दिखाई देने पर ‘ऐड योर’ प्रॉम्प्ट पर टैप कर सकता है और इसे अपनी स्टोरी पर यूज कर सकता है। यह उन्हें कैमरे में ले जाएगा, यहां से आप उन सभी एलिमेंट्स को देख सकते हैं जो टेम्पलेट का हिस्सा हैं और अपने खुद के टेक्स्ट, तस्वीरें और जीआईएफ को ऐड करके इसे बदल भी सकते हैं। स्टिकर के बाईं ओर दिखाई देने वाले फेस यूजर्स को यह देखने की सुविधा देते हैं कि टेम्पलेट पर और किसने अपना स्पिन ऐड किया है।
वीडियो से भी जानें इंस्टाग्राम के 10 अमेजिंग फीचर्स
आ रहा ये फीचर भी
इसके अलावा कंपनी प्लेटफार्म पर एक Whatsapp जैसा फीचर भी ला रही है। जी हां, कंपनी इन दिनों डीएम में रीड रिसिप्ट फीचर लाने पर काम कर रही है। मेटा के CEO Mark Zuckerberg और इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी हाल ही में अपने ब्रॉडकास्ट चैनलों पर इस नए फीचर के बारे में पहले ही बता चुके हैं। फिलहाल ये फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines