Instagram Account Hack Report Recover Process: इंस्टाग्राम एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। इसकी लोकप्रियता जितनी ज्यादा है उतना ही ये प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए खतरनाक हो सकता है। भले ही प्लेटफॉर्म पर कई सेफ्टी फीचर्स (Instagram Safety Features) उपलब्ध हैं, लेकिन ये ऐप लगातार हैकर्स की नजरों में है।
अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट हैकर्स (Instagram Account Hack) की नजरों से बचा नहीं है और आप इनके शिकार हो गए हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आज हम आपके लिए हैकिंग अकाउंट को रिपोर्ट (Instagram Hack Report Process) करने का तरीका और फिर से अकाउंट को कैसे रिकवर (Instagram Recover Process) किया जाए इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
अभी पढ़ें – Apple की उम्मीदों पर फिरा पानी! iPhone 14 सीरीज की डिमांड कम, जानें वजह
कैसे करें इंस्टाग्राम हैक अकाउंट के लिए रिपोर्ट
- आपको अपने दोस्त या परिवार के इंस्टाग्राम से मदद लेनी होगी।
- उनके इंस्टाग्राम को यूज करके आप अपने हैक हुए अकाउंट की रिपोर्ट कर सकते हैं।
- किसी और के इंस्टाग्राम से अपनी प्रोफाइल ओपन करें।
- राइट साइड शो हो रही तीन बिंदू पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिपोर्ट पर क्लिक करें।
- रिपोर्ट करने के दौरान एक वैध कारण बताना होगा।
- इसके लिए Someone I Know ऑप्शन को चुनें।
- इस तरह से इंस्टाग्राम की रिपोर्ट दर्ज हो जाएगी और फिर कंपनी आपसे खुद संपर्क करेगी।
कैसे करें इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर
हैक हो जाने के बाद आपको अपना इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर करना होगा। इसके लिए ऐप से रजिस्टर्ड ईमेल की जरूरत पड़ेगी। आपको ईमेल से इंस्टाग्राम लॉगइन लिंक के लिए रिक्वेस्ट करना होगा। ऐसा तब करना पड़ता है जब हैकर्स द्वारा आपका लॉगइन पासवर्ड चेंज किया जाता है। रिक्वेस्ट पर लिंक आने के बाद आप अपने अकाउंट का पासवर्ड को चेंज कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Jio Phone 5G Features Leak: जियो के पहले 5जी फोन के फीचर्स लीक! जानिए क्या मिलेगा खास
ऐसे भी कर सकते हैं इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर
- आप सुरक्षा कोड की मदद से भी जरीए लॉगिन कर सकते हैं।
- ईमेल के जरिए लॉगइन ना होने पर सुरक्षा कोड के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको इंस्टाग्राम ओपन करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन स्क्रीन पर गेट हेल्प लॉगिंग का विकल्प चुनना होगा।
- अब अपना यूजर नेम, ईमेल पता और फोन नंबर दर्ज करें।
- ऑन-स्क्रीन निर्देशों का चयन करें।
- इसके बाद सेंड सिक्योरिटी कोड पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके ईमेल पर एक कोड भेज दिया जाएगा।
- इस सिक्योरिटी कोड को एंटर कर आप इंस्टाग्राम अकाउंट को रिकवर कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
15 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines