Infosys Job Cuts: नैसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट यानी NITES ने इन्फोसिस के खिलाफ श्रम मंत्रालय में फॉर्मल कंप्लेंट फाइल कराई है, जिसमें अवैध छंटनी का आरोप लगाया गया है। NITES का दावा है कि यह श्रम कानूनों का उल्लंघन है। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया को सौंपी गई इस शिकायत में NITES ने आरोप लगते हुए कहा है कि इन्फोसिस ने हाल ही में जॉइन किए गए कैंपस रिक्रूट्स को नौकरी से निकाल दिया, जिन्हें ऑफर लेटर मिलने के बावजूद कंपनी जॉइन करने में दो साल की देरी हुई। दूसरी तरफ कंपनी ने छंटनी का कारण इंटरनल असेसमेंट प्रोग्राम में फेलियर को बताया है।
रिक्रूट्स को जबरन जॉब से निकाला
NITES के वकील और अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने श्रम मंत्री को लिखे लेटर में कहा कि हमारे पास प्रभावित कर्मचारियों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनसे पता चला कि इन्फोसिस लिमिटेड ने हाल ही में शामिल किए गए कैंपस रिक्रूट्स को जबरन जॉब से निकाल दिया है। संगठन का मानना है कि इन्फोसिस की यह कार्रवाई IT इंडस्ट्री के लिए खतरनाक है, जिससे अन्य कंपनियां भी ऐसा कर सकती हैं। संगठन ने अपनी शिकायत के साथ कर्मचारियों की शिकायतों की कॉपी भी साथ भी जोड़ी हैं।
NITES की केंद्रीय श्रम मंत्रालय के सामने रखी 3 मांगें
- औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के उल्लंघन के चलते NITES ने इंफोसिस के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई और मामले की जांच की मांग की है।
- संगठन ने कानूनी जांच पूरी होने तक आगे की छंटनी पर रोक लगाने की मांग की है।
- इतना ही नहीं NITES ने सभी निकाले गए कर्मचारियों को मुआवजे के साथ बहाल करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें : गर्मियों से पहले Refrigerator की औंधे मुंह गिरी कीमत, देखें 3 सबसे बेहतरीन डील्स!
इन्फोसिस ने निकाले 700 कर्मचारी?
वहीं, दूसरी तरफ इन्फोसिस ने NITES के 700 कर्मचारियों की छंटनी के दावे को गलत बताया है। यही नहीं IT दिग्गज का कहना है कि यह संख्या 350 से भी कम है। कंपनी ने इसे म्यूच्यूअल सेपरेशन बताया और क्लियर किया है कि कर्मचारी तीन अटेम्प्ट्स के बाद भी इंटरनल असेसमेंट पास नहीं कर सके। जबकि NITES ने यह भी आरोप लगाया है कि इन्फोसिस ने कर्मचारियों को धमकाने और डराने की स्ट्रेटेजी भी अपनाई है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines