Infinix Zero 30 5G: इंफिनिक्स भारतीय बाजार में नए-नए स्मार्टफोन पेश कर रहा है। कंपनी जल्द ही अपना एक और नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम इंफिनिक्स Zero 30 5G है। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है कि साथ ही इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरु होने वाली है।
Infinix Zero 30 5G की प्री-बुकिंग इस दिन से शुरू
ब्रांड ने लॉन्च से पहले इंफिनिक्स जीरो 30 5जी के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट लाइव की है। पोस्टर से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन भारतीय यूजर्स के लिए 2 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।
Infinix Zero 30 5G Specifications
स्पेसिफिकेशन्स की जहां तक बात है तो पोस्टर टीजर से पता चलता है कि इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 4K रिजॉल्यूशन के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78 इंच कर्व्ड 10-बिट AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।
यह भी पढ़ेंः मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत करें ये काम, मिल सकता है वापस!
यह स्मार्टफोन गोल्ड और लैवेंडर कलर्स में आएगा। आपको बता दें कि Infinix Zero 30 5G पहले से मौजूद Infinix Zero 20 5G का जगह लेगा। इंफिनिक्स जीरो 20 5जी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Infinix Zero 20 5G Specifications
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिलता है। कैमरे के मोर्चे पर इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। यह डिवाइस 4500mAh Lithium-ion Polymer Battery और Mediatek G99 Processor द्वारा संचालित है।
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
4 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
21 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
22 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines