Infinix INBook X2 Plus and 43Y1 Smart TV Launch Date: इंफिनिक्स के कई प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध है। स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी आदि सेगमेंट में कंपनी का बेहतर प्रदर्शन देखा जा रहा है। टेक्नोलोजी की दुनिया में इंफिनिक्स का नया लैपटॉप और स्मार्ट टीवी शामिल होने वाला है। कंपनी द्वारा ये दो धांसू प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा रहा है।
अपने ग्राहकों के इंफिनिक्स (Infinix) एक हल्का और पतला लैपटॉप लेकर आ रहा है। इसमें कई जबरदस्त फीचर्स मिलेंगे। वहीं, स्मार्ट टीवी कई प्री-इंस्टॉल्ड एंटरटेनमेंट ऐप्स के साथ मिलेगा। आइए आपको इंफिनिक्स के आगामी प्रोडक्ट्स के बारे में बताते हैं।
Infinix Upcoming Products
इंफिनिक्स अपने आगामी प्रोडक्ट्स में Infinix INBook X2 Plus लैपटॉप को पेश करेगा। इसके अलावा Infinix 43Y1 Smart TV को भी मार्केट में उतारने वाला है। दोनों प्रोडक्ट्स 12 अक्टूबर, 2022 को लॉन्च किए जाएंंगे। आइए लॉन्च होने से पहले ही इनकी कुछ फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Infinix INBook X2 Plus के स्पेसिफिकेशन
इस लैपटॉप के लॉन्चिंग से पहले, कंपनी ने INBook X2 Plus की कुछ प्रमुख फीचर्स को पेश किया है, जिससे पता चला है कि इस लैपटॉप में एक FHD रिजॉल्यूशन वाला 15-इंच का डिस्प्ले होगा। इसकी स्क्रीन 300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ होगी। ये एक एल्यूमीनियम मिक्स अलॉय मेटल यूनिबॉडी को सपोर्ट करने वाला लैपटॉप है। इस लैपटॉप का कुल वजन मात्र 1.58 किलोग्राम होगा जो कैरी करने में काफी आसान होगा।
Infinix INBook X2 Plus की बैटरी
इंफिनिक्स इनबुक X2प्लस में एक एलईडी फ्लैश के साथ 1080p वेबकैम आने की पुष्टि की गई है। INBook X2 Plus को USB-C पोर्ट के माध्यम से 65W फास्ट चार्जिंग के समर्थन के साथ 50WHr बैटरी द्वारा संचालित होने के लिए टीज किया गया है।
अभी पढ़ें – Lava Yuva Pro भारत में लॉन्च, 8 हजार रुपये से कम में पाएं एक से बढ़कर एक फीचर्स
Infinix 43Y1 Smart TV Specifications
इंफिनिक्स लैपटॉप के साथ 43Y1 Smart TV को लॉन्च करेगा। इसमें डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेज़ल दिया जाएगा। टेलीविजन में 43 इंच की स्क्रीन FHD रिजॉल्यूशन और 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आने की पुष्टि की गई है। ये प्री-इंस्टॉल्ड (pre-installed) एंटरटेनमेंट ऐप्स के साथ होगा। बाकी स्पेसिफिकेशन्स मौजूदा 32Y1 टीवी के समान होने की उम्मीद है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 20W स्पीकर, 512MB रैम, 4GB स्टोरेज और Android OS शामिल हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
4 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
7 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
9 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines