Samsung Bixby Cricket: इंतजार के पल खत्म हो चुके हैं। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज (19 नवंबर) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले सैमसंग इंडिया ने बिक्सबी (Bixby) में एक नए शानदार फीचर्स को रोल आउट किया है, जिससे यूजर्स सिर्फ अपनी आवाज से क्रिकेट मैच, टूर्नामेंट, पॉइंट टेबल और शेड्यूल के बारे में अपडेट पा सकेंगे।
इस वीडियो से आप बिक्सबी के फीचर्स भी जान सकते हैं।
FREE में कर सकते हैं यूज
क्रिकेट फैंस बिक्सबी के जरिए “What’s the score? और Show me upcoming matches” जैसे Questions पूछ कर मैच की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये सुविधाएं सैमसंग ने सभी बिक्सबी यूजर्स के लिए रोल आउट की है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई भी एक्स्ट्रा ऐप इंस्टॉलेशन या कुछ डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। सैमसंग का मानना है कि बिक्सबी क्रिकेट भारत में क्रिकेट फैंस के जुनून को बढ़ाएगा और उन्हें अन्य गतिविधियों में व्यस्त होने पर भी खेल से जुड़े रहने में मदद करेगा।
इस वीडियो से आप बिक्सबी के फीचर्स भी जान सकते हैं।
काम करते हुए मिलेगा पल-पल का अपडेट
सैमसंग का मानना है कि बिक्सबी क्रिकेट, क्रिकेट फैंस के लिए अपनी आवाज के जरिए लेटेस्ट स्कोर और टूर्नामेंट के साथ अपडेट रहने का एक बेहतरीन समाधान होगा। यूजर्स गाड़ी चलाते समय, काम करते समय, खाना बनाते समय या कोई अन्य काम करते समय भी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें बार बार टीवी स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें : IND Vs AUS, Final Playing 11: खिताबी जंग के लिए दोनों टीमों की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन, भारत में हो सकता है बड़ा बदलाव
कई सैमसंग डिवाइस पर उपलब्ध
सैमसंग डिवाइस पर इंटेलिजेंट वॉयस असिस्टेंट के रूप में लॉन्च होने के बाद से बिक्सबी ने एक लंबा सफर तय किया है। यह अब एक खुला एआई प्लेटफॉर्म है जो कई सैमसंग प्रोडक्ट और डिवाइस पर उपलब्ध है। 2021 में कंपनी ने इसमें भारतीय इंग्लिश को ऐड करने के साथ साथ भारतीय नाम, स्थान, कंटेंट और रेसिपी को समझकर बिक्सबी को भारतीय यूजर्स के लिए और भी बेहतर बना दिया है।
कैसे यूज करें ये फीचर?
अगर आपने सैमसंग फोन पर बिक्सबी को डिफ़ॉल्ट असिस्टेंट के रूप में सेट किया है, तो आप इसे पावर बटन दबाकर या “हाय, बिक्सबी” कहकर स्टार्ट कर सकते हैं। वहीं यदि ये ऐप डिफ़ॉल्ट रूप में सेट नहीं है, तो आप ऐप ड्रॉअर में बिक्सबी ऐप शॉर्टकट के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद आप मैच से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट देख पाएंगे।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
4 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
5 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
7 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
9 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines