हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Huawei ने Apple को फिर रुलाया...तीन बार मुड़ने वाले Smartphone ने तहलका मचाया

Huawei Tri-fold Smartphone Mate XT: हुवावे टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को Tri-Fold स्मार्टफोन पेश करके सभी के होश उड़ा दिए हैं। इस फोन के आने से कहीं न कहीं एप्पल को कड़ी टक्कर मिलेगी।

विज्ञापन

Huawei Tri-fold Smartphone Mate XT: चीन की हुवावे टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को Tri-Fold स्मार्टफोन को पेश किया है, जो एप्पल की आईफोन 16 सीरीज के बाद मार्केट में तहलका मचा रहा है। वहीं, इस फोन के साथ कंपनी चीन में फिर एक बार एप्पल को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। नए फॉर्म फैक्टर के साथ हुवावे दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल को फिर से रुला सकता है।

Huawei की धमाकेदार एंट्री

दूसरी तरफ काफी वक्त से ऐसा कहा जा रहा था कि एप्पल अपनी नई आईफोन 16 सीरीज के साथ फिर से चीन में अपना दबदबा बनाएगा लेकिन इस नए लॉन्च को देखने के बाद ये कहना अब काफी मुश्किल लग रहा है। एप्पल ने रात 9 सितंबर को अपने नए iPhone मॉडल्स को पेश किया जिसके कुछ ही घंटों बाद, हुवावे ने नए Z-शेप्ड के स्मार्टफोन Mate XT का लॉन्च इवेंट आयोजित किया, जिसे एक दिन पहले चीन में ई-कॉमर्स स्टोर पर डिस्प्ले किया गया था।

ये भी पढ़ें : Apple iPhone 16 Pro और 16 Pro Max लॉन्च, फीचर्स देखकर नाचने लगे फैंस; जानें कीमत

33 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर

इतना ही नहीं आप इस फोन की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से से लगा सकते हैं कि जैसे ही फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हुए लोगों की भीड़ लग गई। हुवावे ने अपनी वेबसाइट पर मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसने नए स्मार्टफोन के लिए 33 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिले हैं, जिसके लिए कोई पैसे देने की भी जरूरत नहीं है। रिसर्च फर्म IDC के अनुसार, फोल्डेबल फोन का पूरा वैश्विक बाजार दूसरी तिमाही में लगभग 40 लाख यूनिट था।

सैमसंग को भी छोड़ दिया पीछे

पिछले साल से सफल स्मार्टफोन की एक सीरीज के बाद लेटेस्ट लॉन्च, हुवावे को एक कदम और ऊपर ले जाएगा। इस नए लॉन्च के साथ कंपनी चीन में एप्पल के खिलाफ अपनी स्थिति को मजबूत कर सकती है। हुवावे के पास पहले से ही टू-वे फोल्डेबल फोन हैं और चीन में उनकी मजबूत बिक्री ने इस साल वैश्विक स्तर पर फोल्डेबल फोन के सबसे बड़े विक्रेता सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें