Huawei Nova Y91 Launch Price: हुआवेई ने मार्केट में अपना एक धांसू स्मार्टफोन को लॉन्च कर के बवाल मचा दिया है। कंपनी ने जिस फोन को पेश किया है उसका नाम Huawei Nova Y91 है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह 7,000mAh की बड़ी बैटरी पैक के साथ आता है। साथ ही इसमें बड़ी स्क्रीन 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा सहित बहुत कुछ है। चलिए हुआवेई के इस नए फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Huawei Nova Y91 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
हुआवेई के इस फोन में 6.95 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 2376 x 1080 पिक्सल का फुल HD+ रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है। डिवाइस को 8 जीबी रैम और 128 जीबी/256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस यह स्मार्टफोन 7,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे के मोर्चे पर इस फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः OPPO बाजार में लॉन्च करने वाला है एक और धाकड़ फोन, 12 तक रैम से होगा लैस
कनेक्टिविटी के लिए हुआवेई के इस फोन में ढेर सारे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें डुअल सिम, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 801.एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, डुअल स्टीरियो स्पीकर और एक यूएसबी-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं। इसका माप 171.6 x 79.9 x 8.9mm और वजन 214 ग्राम है।
Huawei Nova Y91: कीमत, उपलब्धता और कलर ऑप्शन
फिलहाल, ब्रांड ने अपने इस नए फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उपलब्ध होने पर, इसे स्टाररी ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर जैसे ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
संबंधित खबरें
तैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
50 mins agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
4 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines