Fake App Website Check: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल और इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. बैंकिंग से लेकर शॉपिंग और एंटरटेनमेंट तक, हर काम एक टैप में हो जाता है. लेकिन जितनी तेजी से ऑनलाइन सुविधाएं बढ़ी हैं, उतनी ही तेजी से फेक ऐप्स और नकली वेबसाइट्स का खतरा भी सामने आया है. कई बार लोग अनजाने में ऐसे प्लेटफॉर्म पर भरोसा कर लेते हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली होते हैं, लेकिन असल में धोखाधड़ी के लिए बनाए गए होते हैं. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि किसी वेबसाइट या ऐप पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई कैसे जांची जाए.
फेक App और वेबसाइट क्यों बनती हैं बड़ा खतरा
आज के समय में आपका डेटा पैसों से भी ज्यादा कीमती हो गया है. फेक ऐप या वेबसाइट का एक गलत क्लिक आपका मोबाइल हैक कर सकता है, निजी जानकारी चोरी हो सकती है और बैंक अकाउंट से पैसे तक निकल सकते हैं. साइबर ठग अक्सर नाम, डिजाइन और लेआउट बिल्कुल असली जैसे रखते हैं, ताकि यूजर को शक न हो और वह आसानी से जाल में फंस जाए.
असली या फेक पहचानना क्यों है जरूरी
अगर कोई आपके फोन नंबर, ईमेल, बैंक डिटेल्स या पहचान से जुड़ी जानकारी हासिल कर ले, तो उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. कई मामलों में लोग ब्लैकमेल तक का शिकार हो जाते हैं. इसलिए किसी भी नई वेबसाइट खोलने या ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी जांच करना एक जरूरी आदत बननी चाहिए.
सरकार ने दिया आसान और भरोसेमंद तरीका
अच्छी बात यह है कि भारत सरकार ने आम लोगों के लिए एक आसान और भरोसेमंद सुविधा दी है. National Cyber Crime Reporting Portal यानी NCCRP की मदद से आप मिनटों में यह पता लगा सकते हैं कि कोई वेबसाइट या ऐप सुरक्षित है या फेक. यह सरकारी प्लेटफॉर्म साइबर फ्रॉड से बचने के लिए काफी उपयोगी है.
NCCRP पर फेक वेबसाइट या ऐप कैसे चेक करें
- सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में गूगल सर्च बार में NCCRP लिखकर सर्च करें.
- सर्च रिजल्ट में National Cyber Crime Reporting Portal की आधिकारिक वेबसाइट दिखाई देगी, उसे खोलें.
- वेबसाइट खुलने के बाद ऊपर या साइड में दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें. मेन्यू में आपको Report and Check Suspect का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद Check Suspect (Website/App) का विकल्प चुनें. अब आपके सामने Website URL और App URL के दो ऑप्शन आएंगे. आप जिस वेबसाइट या ऐप की जांच करना चाहते हैं, उसका लिंक या नाम दिए गए बॉक्स में डालें.
- कैप्चा भरने के बाद Search बटन पर क्लिक करें. कुछ ही सेकंड में सिस्टम आपको बता देगा कि वह वेबसाइट या ऐप सुरक्षित है या फर्जी.
किसी भी लिंक पर क्लिक करने या ऐप इंस्टॉल करने से पहले एक मिनट निकालकर उसकी जांच कर लेना आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है.
ये भी पढ़ें- UPI से हो रहे सबसे ज्यादा फ्रॉड, Pay दबाने से पहले ये टिप्स जरूर जान लें
संबंधित खबरें
Vi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
4 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
5 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
8 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
9 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
10 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines