Google Pixel Fold Launch Date Price in India: गूगल का अपकमिंग इवेंट Google I/O का बेसब्री से लोगों को इंतजार है। इसका एक कारण ये भी कि 10 मई को होने वाले Google I/O इवेंट में पिक्सल फोल्ड के लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक गूगल की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है और ना ही इसकी की कोई पुष्टि की गई है।
किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा ना होने के बाद भी कंपनी का पहला आगामी फोल्डेबल फोन कथित तौर पर अफवाहों से घिरा हुआ है। अब पिक्सल फोल्ड का डिजाइन रेंडर सामने आया है जिसे एक लोकप्रिय टिपस्टर ने हाल ही में लीक किया है।
इमेज से लीक हुई डिटेल्स
टिपस्टर इवान ब्लास ने 9to5Google के माध्यम से एक व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई इमजों, एक प्रेस रेंडर से ली गई प्रतीत होती हैं जिसे कंपनी मार्केटिंग के लिए यूज कर सकती है। लीक की गई इमेज से पिक्सेल फोल्ड के बाहरी डिस्प्ले का पता चलता है।
लीक के मुताबिक पिक्सल फोल्ड के बाहरी डिस्प्ले में केंद्रीय रूप से पंच होल, थीम वाले आइकन के साथ पिक्सेल लॉन्चर होम स्क्रीन, Google के स्टॉक ऐप्स और एक ब्लर एट ए ग्लेंस विजेट दिखाती है। डिजाइन के साथ कलर का भी पता चलता है। लीक छवियों से पिक्सेल फोल्ड हल्का काला रंग एडिशन के साथ प्रतीत होता है।
Google Pixel Fold Specs (Expected)
इससे पहले, यूएस मूल्य निर्धारण और गूगल पिक्सेल फोल्ड के पूरे स्पेसिफिकेशन्स को YouTube वीडियो के माध्यम से लीक किया गया था। कथित तौर पर पिक्सेल फोल्ड में 7.6 इंच के इंटरनल डिस्प्ले होगा जो 840 x 2,208 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 6: 5 पहलू अनुपात और 120Hz रिफ्रेट रेट को स्पोर्ट करेगा।
फोन में बाहरी डिस्प्ले 5.8 इंच का OLED पैनल होने की उम्मीद है जिसमें 1,080×2,092 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन हो सकता है। ये Google Tensor G2 SoC द्वारा संचालित होगा, जिसे टाइटन M2 सुरक्षा चिप और 12GB LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा जाएगा।
अन्य लीक फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट का सुझाव देते हैं, जो 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी वाइड-एंगल लेंस है। पिक्सेल फोल्ड रियर पर अन्य दो लेंस में 10.8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP का डुअल पीडी टेलीफोटो लेंस हो सकता है।
Google Pixel Fold Price (Expected)
लीक से कीमत का पता चला है कि इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत $1,799 करीब 1,47,000 रुपये है। जबकि, इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत $1,919 (लगभग 1,57,500 रुपये) हो सकती है।
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
17 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines