हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Google Pixel 7 Pro और Pixel 7 लॉन्च, प्री-ऑर्डर पर 8,500 का कैशबैक

विज्ञापन

Google Pixel 7 Pro and Pixel 7 Launch: गूगल पिक्सल 7 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। गूगल ने पिक्सल 7 (Google Pixel 7) और पिक्सल 7 प्रो (Google Pixel 7 Pro) को Made by Google ’22 इवेंट के दौरान लॉन्च किया है, जो कि न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया। गूगल पिक्सल 7 सीरीज में शामिल इन दोनों फोन को भारत में भी पेश कर दिया गया है। इन पर प्री-ऑर्डर ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए इन सबके बारे में विस्तार से बताते हैं।

अभी पढ़ें – Google की पहली Smartwatch लॉन्च, जानिए खासियत और कीमत

Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले- 6.3 inch FHD+ OLED
  • रिफ्रेश रेट- 90Hz
  • रैम- 8GB
  • स्टोरेज- 12GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 13
  • प्रोसेसर- Google Tensor G2 चिपसेट
  • रियर कैमरा- 50MP मुख्य + 12MP अल्ट्रावाइड
  • फ्रंट कैमरा- 10.8MP सेल्फी शूटर
  • बैटरी- 4,355mAh के साथ 30W फास्ट चार्जिंग

Google Pixel 7 Pro के स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले- 6.7 इंच QHD+ OLED LTPO
  • रिफ्रेश रेट- 120Hz
  • रैम- 8GB
  • स्टोरेज- 12GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 13
  • प्रोसेसर- Google Tensor G2 चिपसेट
  • रियर कैमरा- 50MP मुख्य + 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल + 48MP टेलीफोटो सेंसर
  • फ्रंट कैमरा- 10.8MP सेल्फी शूटर
  • बैटरी- 5,000mAh के साथ 30W फास्ट चार्जिंग

अभी पढ़ें – Infinix Zero Ultra 5G 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, 12 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज! जानें कीमत और अन्य फीचर्स

गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो की कीमत

भारत में गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो लॉन्च हो गया है। पिक्सल 7 की कीमत 59,999 रुपये है। इसके  तीन कलर ऑप्शन- Snow, Obsidian और Lemongrass है। वहीं, पिक्सल 7 प्रो की कीमत 84,999 रुपये है। इसके तीन कलर ऑप्शन- Hazel, Obsidian और Snow है।

गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो का प्री-ऑर्डर ऑफर

गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो को भारत में बिक्री के लिए 13 अक्टूबर से उपलब्ध किया जाएगा। हालांकि, इसकी प्री-बुकिंग की जा सकती है। इन दोनों फोन पर सीमित समय के लिए प्री-ऑर्डर ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट से पिक्सल 7 की प्री-बुकिंग करते हैं तो 6000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, पिक्सल 7 प्रो की प्री-बुकिंग करने पर 8,500 रुपये का कैशबैक बेनिफिट मिल जाएगा।

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें