डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए Google ने एक बड़ा कदम उठाया है. Google Pay और Axis Bank ने मिलकर एक नया UPI-पावर्ड को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जिसका नाम Google Pay Flex Axis Bank Credit Card है. यह कार्ड खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है, जो रोज के UPI पेमेंट्स के साथ क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी एक ही जगह चाहते हैं.
Google Pay Flex Axis Bank Credit Card क्या है
Google Pay Flex Axis Bank Credit Card एक डिजिटल क्रेडिट कार्ड है, जिसे Axis Bank ने जारी किया है और यह RuPay नेटवर्क पर काम करता है. यह कार्ड पूरी तरह Google Pay ऐप में इंटीग्रेट है, यानी यूजर को अलग से फिजिकल कार्ड रखने की जरूरत नहीं होती. इसका मकसद UPI की तरह आसान और हर जगह चलने वाला क्रेडिट एक्सपीरियंस देना है.
UPI और क्रेडिट कार्ड का एक साथ फायदा
यह कार्ड UPI पेमेंट की तरह ही काम करता है, लेकिन इसमें क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलती है. यूजर किसी भी दुकान पर लगे UPI QR कोड को स्कैन करके सीधे क्रेडिट पर पेमेंट कर सकते हैं. RuPay नेटवर्क पर बेस्ड होने के कारण इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन, लाखों मर्चेंट्स पर स्वीकार किया जाता है.
Flex by Google Pay: क्यों लाया गया यह फीचर
Google के मुताबिक भारत में अभी करीब 5 करोड़ लोग ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. Flex by Google Pay को इसी कमी को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना जटिल प्रक्रिया के डिजिटल क्रेडिट का इस्तेमाल कर सकें. यह खासतौर पर डिजिटल-फर्स्ट यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
Google Pay Flex के लिए कैसे करें अप्लाई
Google Pay Flex Axis Bank Credit Card के लिए आवेदन पूरी तरह डिजिटल है. यूजर Google Pay ऐप के जरिए जीरो कॉस्ट पर कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसमें किसी तरह के फिजिकल डॉक्यूमेंट या बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होती. अप्रूवल मिलते ही कार्ड को मिनटों में इस्तेमाल किया जा सकता है.
मिलेंगे भरकर रिवॉर्ड्स
इस क्रेडिट कार्ड की सबसे बड़ी खासियत इसका रिवॉर्ड सिस्टम है. हर Flex ट्रांजैक्शन पर यूजर को “स्टार्स” मिलते हैं, जहां 1 स्टार की वैल्यू 1 रुपये के बराबर होती है. इन रिवॉर्ड पॉइंट्स को महीने के अंत का इंतजार किए बिना, किसी भी अगली Flex ट्रांजैक्शन में तुरंत रिडीम किया जा सकता है.
फ्लेक्सिबल रिपेमेंट का विकल्प
Google Pay ऐप के अंदर ही यूजर अपने खर्च और बिलिंग को ट्रैक कर सकते हैं. कार्ड का पूरा बिल एक साथ चुकाने का विकल्प तो है ही, साथ ही यूजर चाहें तो अपने क्रेडिट कार्ड बिल को EMI में भी बदल सकते हैं. यह सुविधा खर्च को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करती है.
ऐप के अंदर पूरा कंट्रोल
Google Pay Flex Axis Bank Credit Card यूजर्स को इन-ऐप कंट्रोल भी देता है. यूजर ऐप से ही कार्ड को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकते हैं, PIN रीसेट कर सकते हैं और ट्रांजैक्शन लिमिट सेट कर सकते हैं. इससे कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाता है.
कब और किसे मिलेगा यह कार्ड
Flex by Google Pay की शुरुआत हो चुकी है और फिलहाल इसे चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. Google का कहना है कि आने वाले महीनों में इस डिजिटल क्रेडिट कार्ड को ज्यादा से ज्यादा भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Google Gemini 3 Flash: सुपरफास्ट AI अब पहचानेगा डीपफेक, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
डिस्क्लेमर– ये आर्टिकल केवल लोन, क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट स्कोर जैसी क्रेडिट जरूरतों के बारे में जानकारी और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. News24 किसी भी तरह से क्रेडिट लेने को बढ़ावा या प्रोत्साहित नहीं करता, क्योंकि इसमें ऊंची ब्याज दरों, छिपे हुए शुल्क जैसे कई जोखिम जुड़े होते हैं. पाठकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह का क्रेडिट लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें.
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
13 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
17 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
18 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines