Photomoji: Emoji इसे तो हम सभी जानते हैं और रोजाना चैटिंग के दौरान यूज भी करते हैं लेकिन क्या आप Photomoji के बारे में जानते हैं? जिसे गूगल ने हाल ही में Messages app में पेश किया है, जिसने यूजर्स को मैसेजिंग के जरिए से खुद को एक्सप्रेस करने के तरीके को फिर एक बार बदल कर रख दिया है। शुरुआत में ये फीचर विशेष रूप से बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन आने वाले हफ्तों में अब ये फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। सबसे पहले समझते हैं कि आखिर क्या है ये Photomoji और कैसे काम करता है।
फोटोमोजी क्या है?
Google मैसेज में कंपनी ने Photomoji नाम से एक नए फीचर को पेश किया है, जो यूजर्स को अपनी तस्वीरों का यूज करके कस्टम इमोजी रिएक्शन बनाने और भेजने की सुविधा देता है। इसका मतलब यह है कि आप अपने चेहरे की अजीब एक्सप्रेशन वाली तस्वीर बना सकते हैं, अपने पालतू जानवर की तस्वीर का यूज कर सकते हैं, या किसी ऐसी वस्तु का शॉट भी ले सकते हैं जो किसी मैसेज पर आपके रिएक्शन को पूरा करता हो।
वीडियो से जानें इस गजब फीचर के बारे में भी..
रेगुलर इमोजी से कितना अलग?
आपके चेहरे के एक्सप्रेशंस, पर्सनल फोटो और फीलिंग्स से मेल खाने वाले ऑब्जेक्ट्स का यूज करके आप फोटोमोजी की मदद से अपने इमोशंस को इस तरह से एक्सप्रेस कर सकते हैं जो रेगुलर इमोजी नहीं कर सकते। इस नए फीचर को समझने में लोगों की मदद करने के लिए, Google ने भी कुछ स्टेप्स शेयर किये हैं। अभी, Photomoji केवल कुछ ही यूजर्स के चैट में दिखाई दे रहा है।
एक बार में बना सकते हैं 30 फोटोमोजी
इसके जरिए आप एक बार में 30 फोटोमोजी तक बना सकते हैं और उन्हें सेव करके रख सकते हैं। ऐप में “फोटोमोजी” में जाकर चाहें तो इन्हें बदल या हटा भी सकते हैं। लेकिन यह फीचर अभी सभी को नहीं दिखेगी क्योंकि इसे अभी भी सभी के लिए धीरे धीरे रोल आउट किया जा रहा है।
वीडियो से जानें Photomoji के बारे में
https://www.youtube.com/watch?v=S1In9Iz5hao
कैसे बनाएं फोटोमोजी?
- इसके लिए सबसे पहले टाइपिंग एरिया में इमोजी आइकन पर टैप करें।
- इमोजी के आगे “+” बटन दबाएं।
- क्रिएट ऑप्शन चुनें और अपनी गैलरी से एक फोटो सेलेक्ट करें या एक नया फोटो लें।
- अगर जरूरी हो तो फोटो को Cut और एडिट पर टैप करें।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
38 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines