Google Maps upcoming Features: गूगल मैप आजकल लोगों के लिए एक सेवर ऐप का काम करता है। अनजान शहर या अनजान रास्ते में गूगल मैप काफी काम आता है। इसके अलावा कहां ट्रैफिक है, कौन सा रास्ता सबसे अच्छा है, किस जगह पहुंचने में कितना समय लगता है ऐसे सवालों का जवाब देने के लिए ये ऐप बेस्ट माना जाता है।
हाल ही में हुए सर्च ऑन 2022 इवेंट में गूगल मैप्स ऐप (Google Maps App) के कई अपडेट का ऐलान किया गया है। इन अपडेट और फीचर्स को आगामी महीनों में जारी किया जाएगा। अपडेट का ऐलान करते हुए बताया गया कि ऐप पर नेविगेशन और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए एक खास फीचर आने वाला है।
अभी पढ़ें – Instagram Blue Tick: कम फॉलोवर्स में भी पा सकेंगे इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक! बस अपनाएं ये तरीका
इसके जरिए यूजर्स ऐप पर विजुअल-फर्स्ट मैप्स (visual-first maps) का अनुभव कर सकेंगे। इस फीचर का नाम ‘नेबरहुड वाइब’ (Neighborhood Vibe) रखा है। इसके अलावा कई अन्य फीचर्स भी प्लेटफॉर्म पर जारी होंगे।
गूगल मैप्स आगामी फीचर (Google Maps Upcoming Features)
गूगल मैप्स पर गूगल मैप्स इमर्सिव व्यू और लाइव व्यू सर्च फिचर जल्द जारी होने वाला है। इसके जरिए यूजर्स को कम्युनिटी की तस्वीरें और सूचनाएं मिल सकेंगी। इन फीचर्स को एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
गूगल लाइव व्यू फीचर (Google Live View search features)
गूगल लाइव व्यू में सर्च फंक्शनैलिटी लाने वाला है। एटीएम, दुकानों और रेस्तरां जैसे आवश्यक जगहों को सर्च करने के लिए इस फीचर को यूज किया जा सकता है। फिलहाल, इस फीचर को आगामी महीनों में पेरिस, लंदन, सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क और टोक्यो में पहले शुरू किया जाएगा।
अभी पढ़ें – WhatsApp Users हो जाएं सावधान! सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी
गूगल मैप्स इमर्सिव व्यू (Google Maps Immersive View)
गूगल मैप्स इमर्सिव व्यू की मदद से एक कंप्यूटर विजन और एआई टेक्नोलोजी का एक कॉमबिनेशन है। इसके जरिए किस दिन और समय पर मौसम, अपेक्षित भीड़ और ट्रैफिक जैसी जरुरी जानकारी का पता लग सकेगा। साथ ही सड़क और हवाई इमेजरी भी शो होगी। आप एक बार में एक क्षेत्र को देख सकेंगे।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
10 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
11 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
13 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
13 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
15 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
17 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines