Google Maps Upcoming Features: गूगल ने अपने लाइव फ्रॉम पेरिस कार्यक्रम के दौरान गूगल मैप्स के लिए एक बड़े अपडेट का ऐलान किया है। इस दौरान कंपनी ने 7 नई फीचर्स के बारे में बात की, जो जल्द ही गूगल के नेविगेशन ऐप पर आने वाले हैं। इनमें से कुछ फीचर्स कंपनी की मौजूदा सुविधाओं की उपलब्धता का विस्तार करती हैं। आइए जानते हैं कि आने वाले महीनों में गूगल मैप्स पर कौन-कौन से फीचर्स (Google Maps Upcoming Features) आ सकते हैं।
और पढ़िए –Reliance Jio True 5G सर्विस अब कुल 236 शहरों में उपलब्ध, देखें लिस्ट…
Glanceable Directions
गूगल मैप्स का ग्लेंसेबल डायरेक्शन फीचर यूजर्स को उनके रूट ओवरव्यू या लॉक स्क्रीन से उनकी यात्रा को ट्रैक करने देगा। इस फीचर के साथ यूजर अपडेट किए गए ईटीए और अपनी अगली बारी कहां देख पाएंगे, जो जानकारी वो पहले फोन को अनलॉक करने, ऐप खोलने और व्यापक नेविगेशन मोड का यूज करके दिखाई देती थी।
उपलब्धता की बात करें तो आगामी महीनों में Android और iOS पर दिशा-निर्देशों को वैश्विक रूप से रोल आउट करना शुरू किया जाएगा। ये फीचर iOS 16.1 पर लाइव एक्टिविटीज के साथ कंपैटिबल होगा।
Immersive View
गूगल ने पहली बार I/O 2022 में गूगल मैप्स के लिए इमर्सिव व्यू फीचर का ऐसान किया है। इसे लेकर कहा है कि फीचर को लंदन, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और टोक्यो में यूजरओं के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। आगामी महीनों में एम्स्टर्डम, डबलिन, फ्लोरेंस और वेनिस समेत अन्य शहरों में इसे उपलब्ध कर दिया जाएगा।
Adding charging Stops to Shorter Trips
गूगल की ओर से ईवी-केंद्रित सुविधाओं को भी लाया गया है। इसके तहत किसी भी यात्रा पर चार्जिंग स्टॉप की जरूरत होगी तो गूगल मैप्स से जानकारी हासिल की जा सकेगी। वर्तमान ऐप ट्रैफ़िक, चार्ज लेवल और अपेक्षित ऊर्जा खपत जैसे कारकों के आधार पर प्राइमरी स्टॉप का सुझाव देगा। अगर कोई यूजर उस विशेष स्टेशन पर नहीं जाना चाहता है तो वो आसानी से इसे केवल कुछ टैप के साथ दूसरे स्टेशन से स्वैप कर सकता है। ये फीचर बिल्ट-इन गूगल मैप्स वाले ईवी के लिए उपलब्ध है।
और पढ़िए –Best Recharge Plan: 200 रुपये से भी कम में 3 महीने के लिए पाएं OTT समेत कई बेनिफिट्स!
Very Fast charging Stations
गूगल ईवीएस में एक ‘बहुत तेज़’ चार्जिंग फ़िल्टर भी पेश कर रहा है जो गूगल मैप्स बिल्ट-इन के साथ आता है। ये फीचर यूजर्स को उन स्टेशनों को सर्च करने देगी जिनमें 150 किलोवाट या उससे अधिक के चार्जर हैं।
Live View Availability
हाल ही में गूगल ने अपना लाइव व्यू फीचर लंदन, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, पेरिस, सैन फ्रांसिस्को और टोक्यो में उपलब्ध किया है। कंपनी का कहना है कि वो आगामी महीनों में बार्सिलोना, डबलिन और मैड्रिड में इस फीचर की उपलब्धता का विस्तार करेगी।
Indoor Live View availability
गूगल ने ये भी ऐलान किया है कि वो आगामी महीनों में बार्सिलोना, बर्लिन, फ्रैंकफर्ट, लंदन, मैड्रिड, मेलबर्न, पेरिस, प्राग, साओ पाउलो, सिंगापुर, सिडनी और ताइपे में 1,000 से अधिक नए हवाई अड्डों, ट्रेन स्टेशनों और मॉल में अपनी इंडोर लाइव व्यू सुविधा ला रहा है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines