Google Maps New Features 2024 : Google ने अपने मैप्स ऐप पर एक और शानदार फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स किसी भी जगह के मौसम और एयर क्वालिटी की डिटेल्स सीधे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। यह अपडेट काफी शानदार है। साथ ही ये फीचर नेविगेशन एक्सपीरियंस को भी नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। वहीं आज हम आपके लिए Google Maps के ऐसे ही 3 तगड़े फीचर्स लेकर आए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Weather और Air Quality की जानकारी
सबसे पहले इस नए फीचर की बात करते हैं जिसका यूज करके आप मौसम और एयर क्वालिटी की जानकारी ले सकते हैं इसका यूज करना काफी आसान है। इसका इंटरफेस भी इजी तो यूज है। किसी भी जगह को सर्च करने के दौरान आप इस फीचर का यूज कर सकते हैं। यहां आपको मौसम आइकन पर क्लिक करना है जहां आपको रियल टाइम मौसम और इसके अलावा पूर्वानुमान की जानकारी भी मिलेगी।
यह नया फीचर Google मैप्स ऐप के एंड्रॉइड और iOS दोनों वर्जन पर उपलब्ध है। ये फीचर आपके किसी भी ट्रिप को खराब होने से भी बचा सकता है जिसके बाद आप ये फैसला ले सकते हैं कि आपको बाहर जाना चाहिए या नहीं। गूगल वेदर डॉट कॉम का डाटा यूज करके Google मैप्स यूजर्स को मौसम पूर्वानुमान की जानकारी दे रहा है।
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
इस फीचर का यूज करने के लिए आपको अपने स्मार्टफ़ोन पर इंस्टॉल किए गए Google मैप्स ऐप के लेटेस्ट वर्जन को इनस्टॉल करना होगा। एक बार अपडेट होने के बाद, यूजर्स ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसका यूज कर सकते हैं।
कहां पार्क की थी कार?
कई बार भीड़भाड़ वाले इलाके में कार ढूंढ़ना मुश्किल हो जाता है लेकिन ऐसे में गूगल मैप का एक फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है। Google मैप्स का यूज करके आप यह पता लगा सकते हैं कि किसी भी समय आपने अपनी कार को कहां छोड़ा था। हालांकि इसके लिए आपको कार पार्किंग के दौरान ही लोकेशन को सेव करना होगा।
अपनी कार पार्क करने से पहले Google मैप्स खोलें, फिर ब्लू आइकॉन पर क्लिक करें। आपका एड्रेस मेनू पॉप अप हो जाएगा और आप इसे सेव पार्किंग पर क्लिक करके सेव कर सकते हैं। Google मैप्स पार्क की गई जगह को सेव कर लेगा और एक येलो पिन मैप पर ऐड कर देगा, जो 24 घंटों के लिए सेव रहेगा। हालांकि इसे आप मैन्युअल तौर से भी हटा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
लाइव व्यू AR डायरेक्शन
अगर आप भी मैप का यूज करते वक्त किसी मोड़ के आने पर कंफ्यूज हो जाते हैं तो ये फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके जरिए आप सड़क का लाइव व्यू भी देख सकते हैं। हालांकि लाइव व्यू इस बात पर डिपेंड करता है कि आप एक अच्छे स्ट्रीट व्यू कवरेज वाले क्षेत्र में हैं। वहीं आप इस फीचर का यूज कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines